• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
2 of 2

इनके प्रदर्शन को देखकर हैरान हैं भारतीय निशानेबाज जीतू राय

इन राष्ट्रमंडल खेलों में 15 साल के भारतीय निशानेबाज अनीश भानवाल और 16 साल की मनु भाकर ने भी अपनी-अपनी स्पर्धा में देश के लिए स्वर्णिम हासिल की। ऐसे में इन युवा निशानेबाजों के प्रदर्शन पर जीतू बोले, उनका प्रदर्शन देखकर हैरान हूं। मैं यह सोच रहा हूं कि अगर इस उम्र में वे इस प्रकार का प्रदर्शन कर रहे हैं, तो भविष्य में वह कितनी उपलब्धियां हासिल कर सकते हैं।

दो स्पर्धाओं में एक साथ हिस्सा लेने के कारण किसी प्रकार के दबाव होने पर जीतू ने कहा कि दोनों स्पर्धाओं में थोड़ा सा अंतर होता है। बंदूकों का फर्क होता है, लेकिन तरीका एक ही है। दोनों स्पर्धाओं के बीच अंतर होने के कारण अभ्यास का समय होता है। इसलिए, अधिक परेशानी नहीं होती है। जीतू का अगला लक्ष्य एशियाई खेल और विश्व चैम्पियनशिप है। हालांकि, उनकी जिंदगी का सबसे बड़ा सपना ओलम्पिक खेलों का पदक हासिल करना है।

रियो डी जनेरियो में 2016 में हुए ओलम्पिक खेलों में हिस्सा लेने पहुंचे जीतू को 12वां स्थान हासिल हुआ था। ऐसे में वे टोक्यो ओलम्पिक खेलों के लिए तैयारी कर रहे हैं और उनका मानना है कि एशियाई चैम्पियनशिप और विश्व चैम्पियनशिप से उन्हें ओलम्पिक पदक के लक्ष्य को हासिल करने में बहुद मदद मिलेगी।

ये भी पढ़ें - आपके फेवरेट क्रिकेटर और उनकी लग्जरी कारें....

यह भी पढ़े

Web Title-Indian shooter Jitu Rai surprised to see performance of Anish Bhanwala and Manu Bhaker
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: indian shooter jitu rai, anish bhanwala, manu bhaker, jitu rai, cwg 2018, commonwealth games, gold coast, australia, sports news in hindi, latest sports news in hindi, sports news
Khaskhabar.com Facebook Page:

खेल

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved