• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

भारतीय गोल्फर शिव कपूर ने DGC पर पहली बार किया यह कमाल

नई दिल्ली। भारत के शिव कपूर का अपने घर दिल्ली गोल्फ क्लब (डीजीसी) में खिताब जीतने का सपना आखिरकार पूरा हो गया। उन्होंने रविवार को पैनासोनिक ओपन का खिताब अपने नाम किया। कपूर ने चौथे एवं अंतिम दिन चार अंडर 68 का स्कोर किया। उन्होंने 17 अंडर 271 के कुल स्कोर के साथ खिताब पर कब्जा जमाया।

यह कपूर की कुल तीसरी और इस साल दूसरी एशियन टूर जीत है। वे अपने घरेलू क्लब डीजीसी में एशियन टूर का पहला खिताब जीतने में सफल रहे हैं। दूसरे स्थान पर सात खिलाड़ी रहे, जिनमें से छह खिलाड़ी भारत के हैं।

इन खिलाडिय़ों में चिराग कुमार (64), अजीतेश संधू (65), करणदीप कोचर (66), एसएसपी चौरसिया (69), ओमप्रकाश चौहान (69), सुधीर शर्मा (69) और पॉल पीटरसन (71) के नाम शामिल हैं। शमिम खान (72) और हनी बसोया (68) संयुक्त रूप से नौवें स्थान पर रहे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Indian golfer Shiv Kapoor clinch panasonic open title, won first trophy on dgc
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: indian golfer shiv kapoor, panasonic open title, first trophy on dgc, delhi golf club, asian tour, chirag kumar, ssp chawrasia, shamim khan, honey basoya, sports news in hindi, latest sports news in hindi, sports news
Khaskhabar.com Facebook Page:

खेल

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved