• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

एथलीट केटी इरफान ने हासिल किया टोक्यो ओलंपिक का टिकट

Indian athlete KT Irfan confirm ticket for tokyo olympic - Sports News in Hindi

नोमी (जापान)। भारतीय एथलीट केटी इरफान ने जापान के नोमी में जारी एशियाई पैदल चाल चैम्पियनशिप के 20 किलोमीटर स्पर्धा में चौथे स्थान पर रहते हुए टोक्यो ओलम्पिक-2020 के लिए क्वालीफाई कर लिया। 29 वर्षीय इरफान ने एक घंटे 20 मिनट और 57 सेकेंड के समय के साथ टोक्यो ओलम्पिक का टिकट कटाया। टोक्यो ओलम्पिक के लिए क्वालीफिकेशन मार्क एक घंटे और 21 मिनट था।

केरल के इरफान के नाम राष्ट्रीय रिकॉर्ड भी है, जो उन्होंने 2012 के लंदन ओलम्पिक में 10वें स्थान पर रहकर हासिल किया था। उन्होंने इसके साथ ही इस साल होने वाले विश्व चैम्पियनशिप के लिए भी क्वालीफाई कर लिया। विश्व चैम्पियनशिप के लिए क्वालीफिकेशन मार्क एक घंटा 22 मिनट और 30 सेकेंड था।

(IANS)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Indian athlete KT Irfan confirm ticket for tokyo olympic
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: indian athlete kt irfan, ticket, tokyo olympic, kt irfan, sports news in hindi, latest sports news in hindi, sports news
Khaskhabar.com Facebook Page:

खेल

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved