• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

भारत के टॉप रैली चालक संतोष मेडिकली इंड्यूस्ड कोमा में

India top rally driver Santosh Medically Induced Coma - Sports News in Hindi

रियाद| भारत के टॉप मोटरसाइकिल रैली चालकों में से एक सीएस संतोष को साउदी अरब में जारी डकार रैली के दौरान हुई दुर्घटना के बाद मेडिकली इंड्यूस्ड कोमा में रखा गया है। संतोष की हीरो मोटोस्पोर्ट टीम ने एक बयान जारी करके कहा है कि उनका इलाज साउदी जर्मन हास्पीटल में चल रहा है। दुर्घटना में संतोष का दायां कंधा अपनी जगह से खिसक गया है और उनके सिर में भी चोट आई है। हीरो ने कहा है कि ताजा स्कैन से पता चला है कि संतोष के पूरी तरह ठीक होने की राह में किसी तरह की बाधा नहीं है। मेडिकल टीम ने निर्णय लिया है कि उनकी ठीक से इलाज हो सके और वह कम से कम मूवमेंट करें, इसलिए उन्हें आर्टिफिशियल कोमा में रखा गया है। अगले कुछ दिनों तक उन पर नजर रखी जाएगी।
संतोष स्टेज 4 के दौरान दुर्घटना का शिकार हुए। इसी स्टेज में बीते साल हीरो के चालक पॉल गोंकाल्वेस का निधन हो गया था। टीम ने तत्काल रैली से अपना नाम वापस ले लिया था।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-India top rally driver Santosh Medically Induced Coma
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: india top, rally, driver, santosh, medically, induced, coma, sports news in hindi, latest sports news in hindi, sports news
Khaskhabar.com Facebook Page:

खेल

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved