• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

आईसीसी ने बर्मिघम कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 के लिए क्वालीफाइंग टीमों की घोषणा की

ICC announces qualifying teams for Birmingham Commonwealth Games 2022 - Sports News in Hindi

दुबई| अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने बर्मिघम कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 के लिए क्वालीफाइंग क्रिकेट टीमों की सोमवार को घोषणा की। बर्मिघम कॉमनवेल्थ गेम्स का आयोजन अगले साल 28 जुलाई से आठ अगस्त तक होने हैं। कॉमनवेल्थ गेम्स में महिला क्रिकेट को पहली बार और पुरुष क्रिकेट को दूसरी बार शामिल किया जा रहा है। इससे पहले 1998 में कुआलालंपुर में आयोजित हुए कॉमनवेल्थ गेम्स में पुरुष क्रिकेट को शामिल किया गया था, जिसमें दक्षिण अफ्रीका की टीम विजेता बनी थी। बर्मिघम कॉमनवेल्थ गेम्स में टी20 टूर्नामेंट के लिए आठ टीमों ने क्वालीफाई किया है, जिसमें आस्ट्रेलिया, भारत, न्यूजीलैंड, पाकिस्तान, दक्षिण अफ्रीका और वेस्टइंडीज की टीम शामिल है। इन टीमों ने एक अप्रैल 2021 को आईसीसी महिला टी20 टीम रैंकिंग में टॉप.8 में रहते हुए क्वालीफाई किया है। मेजबान होने के नाते इंग्लैंड की महिला टीम ने सीधे ही टूर्नामेंट के लिए क्वॉलिफाई कर लिया। बर्मिघम कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में क्रिकेट के सभी मैच इंग्लैंड के एजबेस्टन मैदान पर खेले जाएंगे।
11 दिनों तक चलने वाले बर्मिघम कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में 72 देशों के करीब 4500 एथलीट भाग लेंगे।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-ICC announces qualifying teams for Birmingham Commonwealth Games 2022
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: icc, announces, qualifying, teams, birmingham, commonwealth, games 2022, sports news in hindi, latest sports news in hindi, sports news
Khaskhabar.com Facebook Page:

खेल

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved