• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

ओलंपिक (निशानेबाजी) : सौरव, मनु, अभिषेक और देसवाल ने मिश्रित टीम इवेंट में किया निराश

Heartbreak for India as Chaudhary-Manu pair finishes 7th in air pistol mixed team. - Sports News in Hindi

टोक्यो| भारत के सौरभ चौधरी और मनु भाकर टोक्यो ओलंपिक में 10 मीटर एयर पिस्टल मिश्रित टीम पदक मैचों के लिए क्वालीफाई करने में विफल रहे। ये दोनों जहां दूसरे चरण में जाकर पदक की दौड़ से बाहर हुए वहीं अभिषेक वर्मा और यशस्विनी सिंह देसवाल क्वालीफाइंग चरण 1 में ही बाहर हो गए। इस तरह 10 मीटर एयर पिस्टल मिश्रित टीम प्रतियोगिता में भारत के पदक जीतने की उम्मीद समाप्त हो गई। क्वालीफाइंग चरण 2 में, मनु भाकर और सौरभ चौधरी को खराब शुरूआत मिली। दोनों आठ टीमों के बीच 380 (सौरभ 194/200 और मनु 186/200) के कुल स्कोर के साथ सातवें स्थान पर रहे। उन्हें दो पदक मैचों में से किसी एक के लिए क्वालीफाई करने के लिए शीर्ष चार में होना जरूरी था। चीन के जियांग रैनक्सिन और पैंग वेई 387 स्कोर के साथ शीर्ष पर, आरओसी की विटालिना बत्सारशकिना और आर्टेम चेनौर्सोव 386 के साथ दूसरे स्थान पर रहे। स्वर्ण पदक मैच में दोनों टीमें आमने-सामने होंगी।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Heartbreak for India as Chaudhary-Manu pair finishes 7th in air pistol mixed team.
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: heartbreak, india, chaudhary-manu, pair finishes, 7th, air pistol, mixed team, sports news in hindi, latest sports news in hindi, sports news
Khaskhabar.com Facebook Page:

खेल

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved