अंतिम दिन हरियाणा का जलवा रहा। उसके एथलीटों ने कुल 15 स्वर्ण, नौ रजत और
18 कांस्य जीते। इस तरह हरियाणा ने सिर्फ एक दिन में कुल 42 पदक जीते।
महाराष्ट्र ने गुरुवार को 12 स्वर्ण, छह रजत और आठ कांस्य के साथ कुल 26
पदक जीते। हरियाणा ने मुक्केबाजी में अपार सफलता के अलावा लड़कियों की हॉकी
स्पर्धा में स्वर्ण जीता जबकि ओडिशा ने लडक़ों का खिताब जीता। हरियाणा ने
फुटबाल का भी स्वर्ण जीता। उसने मणिपुर को 5-4 से हराया। मिजोरम ने लडक़ों
के फाइनल में पंजाब को हराया। ये भी पढ़ें - T20 सीरीज : टीम इंडिया में रैना की वापसी, इन 5 की छुट्टी
हरियाणा को जूडो में भी स्वर्ण मिला।
चार में से दो स्वर्ण हरियाणा को मिले जबकि उसके नाम चार कांस्य भी रहे।
तीरंदाजी में हरियाणा ने चार में से एक स्वर्ण जीता और खेलों में अपने
वर्चस्व को कायम रखा।
--आईएएनएस
लेकसिटी ओपन अंडर 9 शतरंज प्रतियोगिता में अमय जैन व वीहाना कोठारी विजेता
खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स में छाईं पंजाब की यूनिवर्सिटीज, पीयू रही चैंपियन
भारत ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मार्की मुकाबले के लिए द ओवल में अभ्यास शुरू किया
Daily Horoscope