• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

सरकार का एजेंडा खेल को साफ-सुथरा रखनाःरिजिजू

Government agenda to keep the game clean: Rijiju - Sports News in Hindi

दिल्ली। केंद्रीय खेल मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि सरकार का एजेंडा खेल को साफ-सुथरा रखना है। उन्होंने खिलाड़ियों से आह्वान किया कि वे सफलता हासिल करने के लिए ईमानदारी के रास्ते पर चलना चाहिए।

केंद्रीय खेल मंत्री रिजिजू ने कहा कि डोपिंग के खिलाफ कड़ी मुहिम चलाने की जरुरत है ताकि डोपिंग के प्रति लोगों को जागरुक किया जा सके। खिलाड़ियों में शुरू से ही खेल को साफ-सुथरा बनाए रखने के लिए प्रेरित किया जाना चाहिए।

भारत की राष्ट्रीय डोपिंग रोधी एजेंसी (नाडा) ने अभिनेता सुनील शेट्टी को अपना ब्रैंड एम्बेसडर बनाया है। इससे संबंधित कार्यक्रम में रिजिजू ने कहा कि सरकार का एजेंडा खेल को साफ-सुथरा रखना है और खिलाड़ियों को सफलता हासिल करने के लिए ईमानदारी के रास्ते पर चलना चाहिए। मैं यह नहीं कह रहा कि डोप के सभी आरोपियों ने अनजाने में प्रतिबंधित पदार्थ का सेवन किया है। कुछ लोगों ने जानबूझकर भी लिए होंगे, लेकिन कुछ खिलाड़ी हैं जिन्होंने बिना जाने प्रतिबंधित पदार्थ ले लिया होगा।“

उन्होंने कहा कि “इसलिए खेल को साफ बनाए रखने के लिए आप क्या खा-पी रहे हैं इस संबंध में जागरुकता फैलाने की जरुरत है। जानबूझकर डोपिंग करने वालों के खिलाफ आक्रामक मुहिम चलाने की जरुरत है वहीं जिनकी मंशा धोखा देने की नहीं थी, लेकिन वो भी कम जानकारी के कारण डोपिंग में फंस गए हैं उनको भी जागरुक करने की जरुरत है।“

खेल मंत्री ने नाडा की तारीफ करते हुए कहा कि नाडा सीमित संसाधनों में बेहतरीन काम कर रही है। इस साल तकरीबन 150 खिलाड़ी डोप टेस्ट में पकड़े गए हैं।

रिजिजू ने कहा “हमें देश में साफ-सुथरी खेल संस्कृति को बढ़ावा देना चाहिए। खेल में डोपिंग के मामले काफी निराशाजनक होते हैं। इसमें कोई शक नहीं है कि हम भारत को खेल महाशक्ति बनाना चाहते हैं लेकिन हम इस तरह की चीजें नहीं होने देंगे। साफ सुथरा खेल बेहद जरुरी है।“

(आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Government agenda to keep the game clean: Rijiju
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: union sports minister kiren rijiju, national anti-doping agency, nada, actor sunil shetty, किरेन रिजिजू, राष्ट्रीय डोपिंग रोधी एजेंसी, sports news in hindi, latest sports news in hindi, sports news
Khaskhabar.com Facebook Page:

खेल

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2023 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved