टोक्यो| जाएंट ओलंपिक रिंग्स टोक्यो बे पर लौट आए हैं। चार महीने पहले इन्हें सुरक्षा और मेटेनेंस चेकिंग के लिए यहां से हटा दिया गया था। मंगलवार को फिर इनकी वापसी हुई। यह ओलंपिक प्रतीक चिन्ह 32.6 मीटर चौड़ा और 15.3 मीटर ऊंचा है। इसका वजन 69 टन है। इसे अब ओदेबा मैरिन पार्क के पास समुद्र किनारे फिर स्थापित कर दिया गया है। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
इस प्रतीक चिन्ह को 24 जनवरी को टोक्यो बे पर लगाया गया था। ओलंपिक का आयोजन इस साल जुलाई-अगस्त में होना था लेकिन कोरोनावायरस के कारण इसे अगले साल तक के लिए टाल दिया गया है।
ओलंपिक सिम्बल अब अगले साल जुलाई-अगस्त तक टोक्यो बे पर रहेंगे। इसके बाद इन्हें पैरालम्कि सिंबल से बदल दिया जाएगा।
--आईएएनएस
इंग्लैंड के स्पिनरों को भारत में हो सकती है परेशानी
मुश्किल दौर से गुजर रही हैं सायना, वापसी आसान नहीं : कोच विमल कुमार
मुंबई सिटी ने जैकीचंद के साथ किया करार
Daily Horoscope