• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

जर्मन कप : डॉर्टमंड ने डुइसबर्ग को 5-0 से हराया

German Cup Dortmund beat Duisburg 5–0 - Sports News in Hindi

बर्लिन| बोरूशिया डॉर्टमंड ने पहले हाफ में किए गए तीन गोलों की मदद से तीसरी श्रेणी की टीम डुइसबर्ग को 5-0 से करारी मात देकर जर्मन कप के दूसरे राउंड में प्रवेश कर लिया है। समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, डॉर्टमंड की टीम ने पहले हाफ में तीन गोल दागे जबकि हाफ टाइम से पहले ही डुइसबर्ग के खिलाड़ी डोमिनीक वाल्मर को रेड कार्ड दिखाया गया और उन्हें मैदान से बाहर जाना पड़ा। इसके कारण डुइसबर्ग को मैच में बाकी का समय अपने 10 खिलाड़ियों के साथ ही खेलना पड़ा। डॉर्टमंड के लिए जेडन सांचो ने 14वें मिनट में पेनाल्टी पर, जूडे बेलिंगम ने 30वें मिनट और थोर्गन हेजार्ड ने 39वें मिनट में गोल करके हाफ टाइम तक अपनी टीम को 3-0 से आगे कर दिया।
हाफ टाइम के बाद डॉर्टमंड के लिए जियोवेन रेयना ने 50वें और मार्को रुइसने 58वें मिनट में गोल दागे।
- -आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-German Cup Dortmund beat Duisburg 5–0
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: german cup, dortmund, beat, duisburg, 5–0, sports news in hindi, latest sports news in hindi, sports news
Khaskhabar.com Facebook Page:

खेल

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved