• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

फॉर्मूला-1 : हेमिल्टन को मिली पोल पोजीशन, शूमाकर के बराबर पहुंचे

स्पा-फ्रानकोरचैम्पस (बेल्जियम)। फॉर्मूला-1 ड्राइवर मर्सिडिज के लुइस हेमिल्टन ने अंतिम क्वालीफाइंग राउंड में पहला स्थान हासिल करते हुए रविवार को होने वाली बेल्जियन फॉर्मूला-1 ग्रांप्री में पोल पोजिशन हासिल कर ली है। तीनों राउंड में अपनी बादशाहत को हेमिल्टन ने कायम रखा। उन्होंने शनिवार को 1:42.553 मिनट की सबसे तेज लैप निकाली। उन्होंने 68वीं बार पोल पोजिशन हासिल करते हुए माइकल शूमाकर के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है। हेमिल्टन ने ट्वीट करते हुए लिखा, पोल! लुइस हेमिल्टन ने महान माइकल शूमाकर की 68 एफ-1 पोल पोजिशन की बराबरी कर ली है। हेमिल्टन ने कहा, यहां आना और इस तरह की लैप निकालना। मेरे पास विश्व की सर्वश्रेष्ठ नौकरी है। उन्होंने लिखा, शूमाकर के साथ यहां खड़ा होकर मैं सम्मानित महसूस कर रहा हूं। फरारी के सेबास्टियन वेटेल दूसरे और मर्सिडिज के वालटेरी वोटास तीसरे स्थान पर रहे। फरारी के ही किमी राइकोनेन को चौथा स्थान मिला।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Formula-1 : Lewis Hamilton got pole position, equals record of Michael Schumacher
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: formula-1, lewis hamilton, pole position, equal record, michael schumacher, germany, sebastian vettel, f 1, ferrari, belgian gp, car racer, sports news in hindi, latest sports news in hindi, sports news
Khaskhabar.com Facebook Page:

खेल

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved