• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

फॉर्मूला-1 : हेमिल्टन ने शूमाकर का पोल पोजीशन रिकॉर्ड तोड़ा

Formula-1 : Lewis Hamilton breaks record of Michael Schumacher - Sports News in Hindi

मोंजा (इटली)। तीन बार फॉर्मूला-1 चैम्पियनशिप जीत चुके मर्सिडीज के ब्रिटिश चालक लेविस हेमिल्टन ने इटली ग्रांप्री. की क्वालीफाइंग रेस में पोल पोजीशन हासिल कर ली है। अपने करिअर में 69वीं बार पोल पोजीशन हासिल करने के साथ ही हेमल्टिन ने दिग्गज चालक माइकल शूमाकर का पोल पोजीशन रिकॉर्ड भी तोड़ दिया। मोंजा में आयोजित क्वालीफाइंग रेस में हेमिल्टन ने अपने करियर में 69वीं बार पोल पोजीशन हासिल की, वहीं शूमाकर ने अपने करिअर में 68 बार पोल पोजीशन हासिल की है। समाचार एजेंसी एफे की रिपोर्ट के अनुसार, हेमिल्टन ने इस सर्किट को एक मिनट और 35.554 सेकेंड में पूरा किया। इस क्वालीफाइंग रेस में रेड बुल टीम के आस्ट्रेलियाई चालक डेनियल रिक्कियाडरे को तीसरा स्थान हासिल हुआ, वहीं रेड बुल के ही चालक मैक्स वस्र्टेप्पन दूसरे स्थान पर रहे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Formula-1 : Lewis Hamilton breaks record of Michael Schumacher
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: formula-1, lewis hamilton, break, record, michael schumacher, f-1 driver, mercedes, pole position, sports news in hindi, latest sports news in hindi, sports news
Khaskhabar.com Facebook Page:

खेल

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved