• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

फिडे विश्व कप: विदित ने फॉस्टिनो ओरो को हराया, प्रणव और प्रणेश ने तीसरे राउंड में जगह बनाई

FIDE World Cup: Vidit defeats Faustino Oro, Pranav and Pranesh advance to the third round - Sports News in Hindi

पणजी। ग्रैंडमास्टर विदित गुजराती ने गुरुवार को खेले गए मुकाबले में अर्जेंटीना के कम उम्र के खिलाड़ी फॉस्टिनो ओरो के खिलाफ जीत हासिल की। प्रणव वी और प्रणेश एम ने भी विश्व कप के तीसरे मैच में दौर में जगह बना ली है। 12 साल के ओरो ने विदित गुजराती पर दो क्लासिकल गेम्स में दबाव बनाया था। लेकिन, आखिरकार विदित का अनुभव उनके काम आया और काले मोहरों से खेलते हुए उन्होंने दूसरे रैपिड गेम को 52 चालों में जीता। जीत के बाद विदित गुजराती ने फॉस्टिनो ओरो की तारीफ करते हुए कहा, "यह मैच आसान नहीं था। युवा खिलाड़ी शतरंज बहुत अलग तरीके से खेलते हैं क्योंकि वे कंप्यूटर के साथ बड़े हुए हैं। उनके पास पुरानी पीढ़ी से ज्यादा अनुभव है। 12 साल का ओरो करिश्माई है। उसके जैसा खिलाड़ी मिलना बहुत मुश्किल है। उसके खिलाफ जीत दर्ज करते हुए अगले राउंड में जगह बनाना अच्छा लग रहा है।"
विदित अगले राउंड में अमेरिका के सैम शैंकलैंड से भिड़ेंगे।
प्रणव ने नॉर्वे के आर्यन तारी के खिलाफ पहले रैपिड गेम को 44 चालों में जीत लिया। यह रूक-पॉन एंडिंग था। दूसरे गेम में काले मोहरों से उन्होंने नॉर्वेजियन खिलाड़ी से ड्रॉ खेला और आगे बढ़ गए। अगले राउंड में प्रणव लिथुआनिया के टिटास स्ट्रेमाविसियस से खेलेंगे।
जीत के बाद प्रणव ने कहा कि मैंने पहले के मुकाबलों के बारे में न सोचते हुए सिर्फ अपना गेम खेला। मेरी तैयारी काम आई और मैं जीतने में सफल रहा।
वहीं प्रणेश ने कोलार्स के खिलाफ काले मोहरों से खेले गए मैच में 48 चालों में जीत हासिल की। अगले दौर में उनका मुकाबला जर्मनी के जीएम विंसेंट कीमर से होगा। अमेरिका के 10वीं सीड ग्रैंडमास्टर हंस नीमैन को इटली के लोरेंजो लोदिसी के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा। हंस नीमैन का बाहर होना चौंकाने वाला है।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-FIDE World Cup: Vidit defeats Faustino Oro, Pranav and Pranesh advance to the third round
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: panaji, grandmaster vidit gujarati, argentina, faustino oro, pranav v, pranesh m, world cup, sports news in hindi, latest sports news in hindi, sports news
Khaskhabar.com Facebook Page:

खेल

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved