• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

महिला मुक्केबाज लवलीना बोरगोहेन कोविड-19 पॉजिटिव

Female boxer Lovlina Borgohain Kovid-19 positive - Sports News in Hindi

नई दिल्ली| ओलंपिक कोटा हासिल करने वाली भारत की महिला मुक्केबाज लवलिना बोरगोहेन का कोविड-19 टेस्ट पॉजिटिव आया है। भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) ने गुरुवार को एक बयान जारी कर इस बात की जानकारी दी। लवलिवना इटली जाने से पहले अपने घर असम गई थीं और लौटने पर कराए गए उनके टेस्ट का परिणाम पॉजिटिव आया है।

साई ने बयान में कहा, "लवलिना का कोरोनावायरस टेस्ट पॉजिटिव आया है। इटली दौर पर रवाना होने से पहले वे अपनी मां से मिलने अपने घर असम गई थीं। 11 दिन की छुट्टी के बाद वो 11 अक्टूबर को लौटीं। उनका शुरुआती टेस्ट निगेटिव आया था। लेकिन 15 अक्टूबर को उनका एक और टेस्ट किया गया जिसका परिणाम पॉजिटिव आया है।"

बयान के मुताबिक, "वह गुवाहाटी से लौटने के बाद आइसोलेशन में ही हैं। उनको जरूरी ईलाज मुहैया कराया जा रहा है।"

भारतीय टीम 52 दिन की ट्रेनिंग के लिए अगले महीने इटली जा रही है।

--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Female boxer Lovlina Borgohain Kovid-19 positive
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: female, boxer, lovlina borgohain, kovid-19, positive, sports news in hindi, latest sports news in hindi, sports news
Khaskhabar.com Facebook Page:

खेल

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved