• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

दुती ने इंडियन ग्रां प्री में जीता स्वर्ण पदक

Duti Chand won gold medal in Indian Grand Prix - Sports News in Hindi

नई दिल्ली। वर्ल्ड यूनिवर्सिटी गेम्स में स्वर्ण पदक (Gold Medal) जीतकर इतिहास रचने वाली भारत की महिला फर्राटा धाविका दुती चंद (Duti Chand) ने पांचवीं इंडियन ग्रां प्री में 100 मीटर स्पर्धा में शुक्रवार को स्वर्ण पदक अपने नाम कर लिया।

23 वर्षीय महिला फर्राटा धावक दुती ने पटियाला के नेताजी सुभाष नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ स्पोट्र्स (एनआईएस) में जारी प्रतियोगिता के 100 मीटर दौड़ में 11.42 सेकेंड के समय के साथ स्वर्ण पदक जीता।

भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) ने अपने आधिकारिक ट्विटर पर इसकी जानकारी दी। साई ने दुती की इस सफलता के लिए उन्हें बधाई भी दी है। इसके अलावा केंद्रीय खेल मंत्री किरण रिजिजू ने भी दुती को बधाई दी है।

तमिलनाडु की अर्चना सुसीनतरन ने 11.53 सेकेंड के समय के साथ रजत और मेजबान पंजाब की मानवीर कौर ने 12.28 सेकेंड के समय के साथ कांस्य पदक हासिल किया।

दुती ने हाल में इटली के नापोली में खेले गए वल्र्ड यूनिवर्सिटी गेम्स में महिलाओं की 100 मीटर स्पर्धा में 11.32 का समय निकाल स्वर्ण पदक अपने नाम किया था। वह इस टूर्नामेंट में स्वर्ण पदक जीतने वाली भारत की पहली महिला धावक बनी थीं।
(आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Duti Chand won gold medal in Indian Grand Prix
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: duti chand, gold medal, indian grand prix, sports news in hindi, latest sports news in hindi, sports news
Khaskhabar.com Facebook Page:

खेल

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved