• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

हर बच्चे को मिले खेल एवं शिक्षा का अधिकार : अम्बानी

Dream to give every child right to sport & education: Nita Ambani - Sports News in Hindi

नई दिल्ली। रिलायंस फाउंडेशन की अध्यक्ष नीता अम्बानी ने कहा है कि उनका सपना हर बच्चे को खेल एवं शिक्षा का अधिकार दिलाना है। टाइम्स ऑफ इंडिया स्पोर्ट्स अवार्ड्स में रिलायंस फाउंडेशन को कारपोरेट सपोर्टर ऑफ इअर पुरस्कार मिलने के बाद नीता ने यह बात कही।

एक वीडियो संदेश में नीता ने कहा, "रिलायंस फाउंडेशन की ओर से यह पुरस्कार ग्रहण करते हुए मैं सम्मानित महसूस कर रही हूं। मेरा सपना देश में ग्रासरूट स्तर काम करना है और मैं देश के हर बच्चे को खेल एवं शिक्षा का अधिकार मिलते देखना चाहती हूं।"

नीता ने इस साल जुलाई-अगस्त में जापान की राजधानी टोक्यो में होने वाले ओलंपिक खेलों के लिए भारतीय दल को शुभकामनाएं दीं और कहा कि भारतीय खिलाड़ी निश्चित तौर पर देश के लिए मान एवं सम्मान हासिल करेंगे। (आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Dream to give every child right to sport & education: Nita Ambani
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: dream, child, sport and education, nita ambani, sports news in hindi, latest sports news in hindi, sports news
Khaskhabar.com Facebook Page:

खेल

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved