• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

विश्व एथलेटिक्स चैम्पियनशिप : होलोवे ने 110 मीटर बाधा दौड़ में जीता स्वर्ण

Doha Worlds: Holloway wins dramatic gold in 110m hurdles - Sports News in Hindi

दोहा। अमेरिका के ग्रांट होलोवे (Grant Holloway) ने यहां जारी विश्व एथलेटिक्स चैम्पियनशिप (World Athletics Championships) में पुरुषों की 110 मीटर बाधा दौड़ में स्वर्ण पदक अपने नाम किया है। मौजूदा विजेता ओमार मैक्लोड के फाइनल से बाहर होने के बाद होलोवे को यह सफलता मिली। चैम्पियनशिप में बुधवार देर रात हुई इस रेस में मैक्लोड अपना संतुलन खोने के कारण हर्डल्स से टकरा गए। वह ट्रैक पर गिरे और स्पेन के ओरलांडो ओरटेगा का रास्ता रुक गया जो मैक्लोड के पीछे थे। मैक्लोड को बाहर कर दिया गया और 13.10 सेकेंड में रेस पूरी करने वाले होलोवे विजेता बने।

स्पर्धा का रजत पदक सर्जी शुबेनकोव के नाम रहा जिन्होंने 13.15 सेकेंड़ में यह समय निकाला। फ्रांस के पास्कल मार्टिनोट लार्गाडे ने 13.18 सेकेंड के साथ कांस्य पदक अपने नाम किया।
(आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Doha Worlds: Holloway wins dramatic gold in 110m hurdles
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: grant holloway, world athletics championships, gold, sports news in hindi, latest sports news in hindi, sports news
Khaskhabar.com Facebook Page:

खेल

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved