• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

झाझरिया-सरदार बने खेल रत्न, पुजारा-हरमनप्रीत सहित 17 को अर्जुन अवार्ड

नई दिल्ली। भारतीय हॉकी खिलाड़ी सरदार सिंह और पैरालंपिक जेवलिन थ्रोअर देवेंद्र झाझरिया को देश के सर्वोच्च खेल सम्मान राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार के लिए चुना गया है। साथ ही 17 खिलाडिय़ों का नाम अर्जुन पुरस्कार के लिए भेजा गया है। झाझरिया खेल रत्न अवार्ड जीतने वाले पहले पैराएथलीट हैं। झाझरिया ने पिछले साल रियो पैरालंपिक के जेवलिन थ्रो की एफ46 इवेंट में विश्व रिकॉर्ड के साथ स्वर्ण पदक जीता था।
36 वर्षीय झाझरिया वर्ष 2004 में एथेंस पैरालंपिक में भी स्वर्ण जीतने में सफल रहे थे। दूसरी ओर, मौजूदा दौर में हॉकी के सर्वश्रेष्ठ डिफेंसिव मिडफील्डर्स में शुमार किए जाने वाले सरदार सिंह के नेतृत्व में भारत ने कॉमनवेल्थ गेम्स में लगातार दो सिल्वर मेडल जीते थे। साथ ही उनकी कप्तानी में भारत ने 2015 की हॉकी वल्र्ड लीग में कांस्य पदक हासिल किया था। उन्हें 2015 में पद्मश्री से सम्मानित किया गया।

इंग्लैंड में समाप्त विश्व कप में अपने बल्ले से धूम मचाने वाली भारतीय महिला क्रिकेट खिलाड़ी हरमनप्रीत कौर, पुरुष बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा और रियो में स्वर्ण जीतने वाले पैरालम्पिक एथलीट मरियप्पन थंगावेलु सहित 17 खिलाडिय़ों को इस साल प्रतिष्ठित अर्जुन पुरस्कार से नवाजा जाएगा। गुरुवार को अर्जुन पुरस्कार समिति की बैठक में यह फैसला लिया गया।


ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Devendra Jhajharia and Sardar Singh recommended for Rajiv Gandhi Khel Ratna, 17 players will get arjuna award
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: devendra jhajharia, sardar singh, recommended, rajiv gandhi khel ratna, 17 players, arjuna award, pujara, harmanpreet, sports news in hindi, latest sports news in hindi, sports news
Khaskhabar.com Facebook Page:

खेल

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2025 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved