• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 4

CWG 2018: कुश्ती में कमाल, गोल्ड सहित भारत की झोली में आए 4 पदक

गोल्ड कोस्ट। यहां जारी राष्ट्रमंडल खेलों का नौवां दिन शुक्रवार को एक बार फिर कुश्ती में भारत के लिए कई पदक लेकर आया। भारत ने कुश्ती मुकाबलों में एक स्वर्ण, दो रजत और एक कांस्य पदक पर कब्जा जमाया। दिग्गज पहलवान बजरंग पुनिया को स्वर्ण मिला। महिलाओं में स्वर्ण की दावेदार के रूप में गोल्ड कोस्ट पहुंची पूजा ढांडा को रजत मिला। भारत केसरी दंगल में गीता फोगट को मात देने वाली दिव्या काकरन के हिस्से कांस्य आया। मौसम खत्री को फाइनल में हार के साथ रजत मिला। ग्लास्गो राष्ट्रमंडल खेलों के रजत पदक विजेता बजरंग ने 65 किलोग्राम भारवर्ग के फाइनल में वेल्स के केन चारिग को मात्र दो मिनट में ही चित कर स्वर्ण पदक पर कब्जा जमा लिया। भारतीय पहलवान ने पलक झपकते ही अपने प्रतिद्वंद्वी चारिग पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया। उन्होंने चारिग को हाथों से जकडक़र पटका और दो अंक लिए। इसी अवस्था में उन्होंने वेल्स के पहलवान को रोल कर दो अंक और लेते हुए 4-0 की बढ़त बना ली।

इसी शैली और तरीके से बजरंग ने चार अंक और लिए। अंत में बजरंग ने चारिग को चित करते हुए 10 अंक हासिल कर सोना जीता। इस बीच चारिग केवल एक अंक ही ले पाए। बजरंग ने 65 किलोग्राम भार वर्ग में अपने अभियान की शानदार शुरुआत जीत से की थी और न्यूजीलैंड के ब्राहम रिचर्डस को तकनीकी श्रेष्ठता के आधार पर हराया था। भारतीय पहलवान ने क्वार्टर फाइनल में नाइजीरिया के अमास डेनियल को 1-0 से पीटकर सेमीफाइनल में अपना स्थान पक्का किया था। बजरंग ने अंतिम-चार में कनाडा के विनसेंट डी मारीनिस को 8-0 से धोकर स्वर्ण पदक मुकाबले में कदम रखा जहां उन्होंने राष्ट्रमंडल खेलों का पहला स्वर्ण पदक जीत लिया।



ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-CWG Wrestling : Bajrang strikes gold, silver each for Khatri and Pooja, Divya bags bronze
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: commonwealth games 2018, cwg 2018, cwg wrestling, cwg, wrestling, bajrang kumar, gold medal, mausam khatri, pooja dhanda, silver, divya kakran, bronze medal, indian wrestlers\r\n, sports news in hindi, latest sports news in hindi, sports news
Khaskhabar.com Facebook Page:

खेल

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved