• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

CWG 2018: निशानेबाज श्रेयसी ने भारत की झोली में डाला 12वां स्वर्ण पदक

CWG 2018: Shreyasi Singh shoots India to 12th gold medal - Sports News in Hindi

गोल्ड कोस्ट (आस्ट्रेलिया)। भारत की दिग्गज महिला निशानेबाज श्रेयसी सिंह ने यहां जारी 21वें राष्ट्रमंडल खेलों में बुधवार को सातवें दिन भारत की झोली में 12वां स्वर्ण पदक डाला।  श्रेयसी ने महिलाओं की डबल ट्रैप स्पर्धा के फाइनल्स में पहला स्थान हासिल कर सोना जीता।  साल 2014 में ग्लोस्गो में आयोजित 20वें राष्ट्रमंडल खेलों में श्रेयसी ने इसी स्पर्धा में रजत पदक जीता था और इस बार वह अपने पदक के रंग को बदलने में सफल रहीं।

श्रेयसी ने शूट-ऑफ में आस्ट्रेलिया की एमा कोक्स को एक अंक से हराते हुए स्वर्ण पदक जीता। उन्होंने कुल 98 अंक हासिल किए। सभी चार स्तरों में कुल 96 अंक हासिल करने के साथ उन्होंने शूट-ऑफ में अपने दोनों निशाने सही लगाए और जीत हासिल की।

एमा को इस स्पर्धा रजत पदक हासिल हुआ। उन्होंने भी सभी चार स्तरों में 96 अंक हासिल किए थे। वहीं वह शूट-ऑफ में दो निशानों में एक गलत लगाया और इस कारण वह दूसरे स्थान पर रहीं। स्कॉटलैंड की लिंडा पियरसन ने 87 अंकों के साथ कांस्य पदक पर कब्जा जमाया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-CWG 2018: Shreyasi Singh shoots India to 12th gold medal
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: cwg 2018, cwg, commonwealth games 2018, indian shooter, shreyasi singh, gold medal \r\n, sports news in hindi, latest sports news in hindi, sports news
Khaskhabar.com Facebook Page:

खेल

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved