गोल्ड कोस्ट (ऑस्ट्रेलिया)। भारत के निशानेबाज स्मित सिंह को यहां जारी 21वें राष्ट्रमंडल खेलों में सोमवार को पांचवें दिन पुरुषों की स्कीट स्पर्धा के फाइनल में निराशा हाथ लगी। स्मित को इस स्पर्धा के फाइनल में अंतिम छठा स्थान हासिल हुआ। स्मित के लिए फाइनल की शुरुआत अच्छी नहीं रही और इसका खामियाजा उन्हें हार से चुकाना पड़ा। वे छह प्रतिस्पर्धियों के फाइनल से बाहर होने वाले पहले खिलाड़ी थे। इस स्पर्धा में साइप्रस के जॉर्जियोस एचिलियोस ने सबसे अधिक 57 निशाने लगाकर स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया। इसके साथ ही उन्होंने राष्ट्रमंडल खेलों में इस स्पर्धा का रिकॉर्ड भी तोड़ा। वेल्स के बेन लेवेलिन ने 56 निशाने लगाते हुए रजत पदक पर और नॉर्थन आईलैंड के गारेथ मेकाउली ने 45 निशाने लगाकर कांस्य पदक हासिल किया। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
IPL2024: दिल्ली ने गुजरात को रौंद कर दर्ज की लगातार दूसरी जीत
दिल्ली ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी, डेविड वॉर्नर चोट के कारण बाहर
IPL 2024: पॉवरप्ले तय करेगा पंजाब और मुंबई के बीच मैच का फैसला
Daily Horoscope