• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

राष्ट्रमंडल खेल : श्रेयसी को स्वर्ण, अंकुर और ओम को कांस्य, भारत तीसरे स्थान पर

गोल्ड कोस्ट (ऑस्ट्रेलिया)। यहां जारी 21वें राष्ट्रमंडल खेलों का सातवां दिन बुधवार निशानेबाजी में एक बार फिर भारत को लिए पदक लेकर आया। भारत ने इस दिन एक स्वर्ण और दो कांस्य पदकों को मिलाकर कुल तीन पदक अपनी झोली में डाले। भारत को स्वर्ण महिला डबल ट्रैप स्पर्धा में श्रेयसी सिंह ने दिलाया। वहीं अंकुल मित्तल और ओम मिथरवाल को कांसा मिला। भारत सातवें दिन बुधवार को कुल 24 पदकों (12 स्वर्ण, 4 रजत, 8 कांस्य) के साथ तीसरे स्थान पर है। मेजबान ऑस्ट्रेलिया पहले (145 पदक) व इंग्लैंड (76 पदक) दूसरे स्थान पर काबिज हैं। श्रेयसी ने महिलाओं की डबल ट्रैप स्पर्धा के फाइनल्स में पहला स्थान हासिल कर सोना जीता। हालांकि, इसी स्पर्धा में एक अन्य भारतीय निशानेबाज वर्षा वर्मन कांस्य पदक हासिल करने से एक अंक से चूक गईं।

साल 2014 में ग्लोस्गो में आयोजित 20वें राष्ट्रमंडल खेलों में श्रेयसी ने इसी स्पर्धा में रजत पदक जीता था और इस बार वह अपने पदक के रंग को बदलने में सफल रहीं। श्रेयसी ने शूट-ऑफ में आस्ट्रेलिया की एमा कोक्स को एक अंक से हराते हुए स्वर्ण पदक जीता। उन्होंने कुल 98 अंक हासिल किए। सभी चार स्तरों में कुल 96 अंक हासिल करने के साथ उन्होंने शूट-ऑफ में अपने दोनों निशाने सही लगाए और जीत हासिल की। एमा को इस स्पर्धा में रजत पदक हासिल हुआ। उन्होंने भी सभी चार स्तरों में 96 अंक हासिल किए थे।

वहीं उन्होंने शूट-ऑफ में दो निशानों में से एक गलत लगाया और इस कारण वह दूसरे स्थान पर रहीं। स्कॉटलैंड की लिंडा पियरसन ने 87 अंकों के साथ कांस्य पदक पर कब्जा जमाया। पियरसन ने भारत की वर्षा से एक अंक आगे रहते हुए तीसरा स्थान हासिल किया। वर्षा ने कुल 86 अंक हासिल किए थे। महिलाओं की डबल ट्रैप स्पर्धा को ही फाइनल माना जाता है और ऐसे में 26 वषीर्या श्रेयसी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सोना जीता। 2014 में ग्लास्गो में पीठ में दर्द के बावजूद श्रेयसी ने इस स्पर्धा में हिस्सा लिया और 20वें राष्ट्रमंडल खेलों का रजत पदक जीता था।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-CWG 2018 (Shooting) : Shreyasi targets on gold, Ankur and Om won bronze medals
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: cwg 2018, shooting, shreyasi singh, gold, ankur mittal, om, bronze medal, double trap, commonwealth games, gold coast, australia, sports news in hindi, latest sports news in hindi, sports news
Khaskhabar.com Facebook Page:

खेल

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved