• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

राष्ट्रमंडल खेल (निशानेबाजी) : अंकुर ने पुरुष डबल ट्रैप में जीता कांस्य

गोल्ड कोस्ट (ऑस्ट्रेलिया)। भारत के 26 वर्षीय निशानेबाज अंकुर मित्तल ने यहां जारी 21वें राष्ट्रमंडल खेलों में बुधवार को सातवें दिन पुरुषों की डबल ट्रैप स्पर्धा का कांस्य पदक अपने नाम किया। अंकुर ने 53 अंक हासिल करते हुए तीसरा स्थान हासिल कर कांस्य पदक जीता। इस स्पर्धा में एक अन्य भारतीय निशानेबाज अशब मोहद को निराशा हाथ लगी। इस स्पर्धा में स्कॉटलैंड के 21 साल के निशानेबाज डेविड मेक्मेथ ने स्वर्ण पदक जीता और साथ ही इस स्पर्धा में राष्ट्रमंडल खेलों का नया रिकॉर्ड भी बनाया।

उन्होंने 74 अंक हासिल किए। आइल ऑफ मैन के टिम नील ने रजत पदक पर कब्जा जमाया। उन्होंने मेक्मेथ से चार अंक पीछे रहते हुए 70 अंकों के साथ दूसरा स्थान हासिल किया। इससे पहले, क्वालिफिकेशन में शीर्ष-6 निशानेबाज ही फाइनल में प्रवेश कर सकते थे और ऐसे में 27 निशानेबाजों के बीच अशब और अंकुर ने फाइनल में पहुंचने के साथ खुद को पदक की दौड़ में शामिल कर लिया था।

अशब ने क्वालिफिकेशन में 137 अंक हासिल करने के साथ ही शूट-ऑफ में पांच अंक हासिल किए, वहीं अंकुर ने 133 अंक हासिल किए। इस क्वालिफिकेशन में स्कॉटलैंड के डेविड मेक्मेथ ने 137 अंकों के साथ शूट-ऑफ में छह अंक लिए और पहला स्थान हासिल किया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-CWG 2018 (Shooting) : Ankur Mittal won bronze medal in double trap event
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: cwg 2018, shooting, ankur mittal, bronze medal, double trap event, ashab, lawn ball, commonwealth games, gold coast, australia, sports news in hindi, latest sports news in hindi, sports news
Khaskhabar.com Facebook Page:

खेल

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved