• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

राष्ट्रमंडल खेल (एथलेटिक्स) : तेजिंदर सिंह व सूर्या को फाइनल में मिली हार

गोल्ड कोस्ट (ऑस्ट्रेलिया)। भारत के तेजिंदर सिंह यहां जारी 21वें राष्ट्रमंडल खेलों के पांचवें दिन सोमवार को पुरुषों की गोला फेंक स्पर्धा के फाइनल में हार गए। गोला फेंक के फाइनल में तेजिंदर सिंह आठवें पायदान पर रहे। तेजिंदर ने 19.42 मीटर की दूरी तक गोला फेंका। इस स्पर्धा का स्वर्ण पदक न्यूजीलैंड के टी. वाल्श के नाम रहा। उन्होंने 21.41 मीटर की दूर तक गोला फेंका। नाईजीरिया के छक्वुयूबुका ने 21.14 मीटर की दूरी तक गोला फेंक कर रजत पदक जीता।

कांस्य पदक कनाडा के टिम नेडो के अपने नाम किया। उन्होंने 20.91 मीटर की दूरी तक गोला फेंका। महिलाओं की 10,000 मीटर स्पर्धा में भी भारत की लोगानाथन सूर्या को हार का सामना करना पड़ा। केरारा स्टेडियम में हुई स्पर्धा में कुल 19 महिला धावकों ने भाग लिया जिसमें से सूर्या 13वें पायदान पर रही। सूर्या ने व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए 32 मिनट 23.56 सेकेंड का समय निकाला।

इस स्पर्धा का स्वर्ण पदक यूगांडा की स्टेला चेसैंग ने जीता। सैंग ने 31 मिनट 45.30 सेकेंड में रेस समाप्त की। केन्या के स्टेसी निडिवा ने 31 मिनट 46.36 सेकेंड का समय निकालते हुए रजत पदक पर कब्जा किया। कांस्य पदक यूगांडा की ही मर्सीलाइन चेलनगट ने जीता। उन्होंने 31 मिनट 48.41 सेकेंड का समय निकाला।


ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-CWG 2018 (Athletics) : Tejinder Singh and Suriya lose in final
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: cwg 2018, athletics, tejinder singh, suriya loganathan, lose in final, shot put, commonwealth games, gold coast, australia, weightlifting, gurdeep singh, sports news in hindi, latest sports news in hindi, sports news
Khaskhabar.com Facebook Page:

खेल

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved