• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

शीतकालीन ओलंपिक की मेजबानी में चूंगली काउंटी का नया रूप

Chungi County facelift in hosting Winter Olympics - Sports News in Hindi

बीजिंग| पेइचिंग शहर और इसके आसपास स्थित चांगच्याकाउ शहर 2022 शीतकालीन ओलंपिक की मेजबानी करेंगे। चांगच्याकाउ शहर के अधीन चूंगली काउंटी को शीतकालीन ओलंपिक स्नो इवेंट का मुख्य स्थल तय किया गया है जिससे इस काउंटी को विकास का अवसर मिल गया है। चूंगली काउंटी एक पहाड़ी क्षेत्र है जहां की प्राकृतिक स्थिति कठोर है। सन 1996 से इस काउंटी ने अपनी प्राकृतिक स्थितियों के मुताबिक स्की उद्योग का विकास करना शुरू किया। बहुत से किसानों ने पर्यटन कारोबार में नौकरी पाकर काम करना शुरू किया। अभी तक चूंगली काउंटी में स्की स्थल खोले गये हैं जिससे तीस हजार रोजगार के मौके तैयार हुए हैं। चूंगली काउंटी के विकास से बहुत से युवाओं को आकर्षित किया गया है। पहले इस काउंटी के युवाओं को बाहर जाकर काम करना पड़ता था, अब वे अपनी जन्मभूमि लौटकर नौकरी करने के इच्छुक हैं। पेइचिंग-चांगच्याकाउ हाई स्पीड रेल मार्ग के प्रशस्त होने के चलते चूंगली काउंटी को भी पेइचिंग-थिएनचिन-हपेइ समन्वित विकास क्षेत्र में शामिल कराया गया है। (साभार---चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)
-- आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Chungi County facelift in hosting Winter Olympics
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: chungi, county, facelift, hosting, winter olympics, sports news in hindi, latest sports news in hindi, sports news
Khaskhabar.com Facebook Page:

खेल

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved