• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

ओलंपियाड में स्वर्ण जीतने वाली शतरंज टीम को मिलना चाहिए पुरस्कार : शतरंज खिलाड़ी फोरम

Chess team winning gold at Olympiad should get award Chess Players Forum - Sports News in Hindi

चेन्नई| शतरंज खिलाड़ी फोरम ने केंद्र सरकार से अपील करते हुए कहा कि वह हाल ही में ओलम्पियाड में स्वर्ण पदक जीतने वाली भारतीय शतरंज टीम को सम्मानित करें। फोरम ने शनिवार को क्रेंद्रीय खेल मंत्री किरण रिजिजू को पत्र लिख कहा है कि शतरंज खिलाड़ियों की उपलब्धियों को लगातार नजरअंदाज किया जा रहा है। उन्होंने लिखा है कि भारतीय शतरंज टीम के खिलाड़ियों को सम्मान मिलना चाहिए।

पत्र में लिखा है, "भारत ने ऑनलाइन शतरंज ओलंपियाड में शीर्ष स्थान हासिल किया जो खेल के इतिहास में अभी तक की सबसे बड़ी उपलब्धियों में से एक है। खिलाड़ियों की कड़ी मेहनत और समर्पण के लिए उन्हें सम्मानित किया जाना चाहिए।"

फोरम ने लिखा, "भारतीय पुरुष टीम ने 2014 में इस टूर्नामेंट में कांस्य पदक जीता था और मौजूदा उपलब्धि उससे ज्यादा बड़ी है।"

पत्र में लिखा है, "इस मौके पर हम आपका ध्यान वर्षों से हो रही शतरंज खिलाड़ियों की सफलता की अनदेखी पर ले जाना चाहते हैं। यहां तक कि हाल के राष्ट्रीय खेल पुरस्कारों में भी, शतरंज को नजरअंदाज किया गया।"

फोरम ने कहा कि शतरंज जैसा बौद्धिक खेल भारत की सबसे बड़ी विरासत है।

--आईएएनस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Chess team winning gold at Olympiad should get award Chess Players Forum
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: chess team, winning gold, olympiad, get award, chess players forum, sports news in hindi, latest sports news in hindi, sports news
Khaskhabar.com Facebook Page:

खेल

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved