• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

अपने 18वेंजन्मदिन पर दुनिया छोड़ गईं ब्रिटेन की स्नोबोर्डर इली

लंदन। ग्रेट ब्रिटेन की युवा स्नोबोर्डर इली साउटेर ने अपने 18वें जन्मदिन पर दुनिया को अलविदा कह दिया। उनके पिता ने फेसबुक पर एक भावुक संदेश लिखा इस बात की जानकारी दी। साउटेर का निधन बुधवार को हुआ। उनकी मौत को लेकर अभी तक ज्यादा जानकारी नहीं मिली है। बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, साउटर ने ग्रेट ब्रिटेन में 2017 में हुए यूथ ओलम्पिक विंटर फेस्टिवल में कांस्य पदक जीता था।

उनके पिता टोनी ने गुरुवार को फेसबुक पर अपनी बेटी के लिए एक भावुक संदेश लिखा है। उन्होंने लिखा है, मुझे एक बेहद खूबसूरत युवा महिला पर गर्व है। इस कठोर दुनिया ने मुझसे मेरी बेटी छीन ली। कल उसका 18वां जन्मदिन था। उन्होंने लिखा, इली तुम मुझे कितना याद आओगी, यह सोच भी नहीं सकतीं। लिटिल चैम्पियन, भगवान तुम्हारी आत्मा को शांति दे। वह यूरोप में अभ्यास कर रही थीं और फ्रांस में अपने घर के समीप मृत पाई गईं।

साउटर को न्यूजीलैंड में होने वाली जूनियर विश्व चैम्पियनशिप के लिए ग्रेट ब्रिटेन की टीम में चुना गया था। ट्विटर पर उनके लिए कई लोगों ने भावुक संदेश लिखे हैं। ग्रेट ब्रिटेन की 2010 ओलम्पिक स्केलेटन चैम्पियन एमी विलियम्स ने लिखा, उठते ही बुरी खबर को सुना, दुखद है। इली के परिवार के लिए दुआएं।

ब्रिटिश ओलम्पिक संघ (बीओए) के अध्यक्ष हग रॉबर्टसन और बीओए के एथलेटिक्स कमीशन के चेयरमैन बेन हॉवस ने एक संयुक्त बयान में कहा है, इली काफी मशहूर थीं। टीम में उन्हें सभी काफी पसंद करते थे। हमारी सांत्वना उनके परिवार और दोस्तों के साथ है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-British snowboarder Ellie Soutter dies on 18th birthday
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: british snowboarder ellie soutter, 18th birthday, ellie soutter, great britain, youth olympic winter festival, daniel ricciardo, formula 1 driver, sports news in hindi, latest sports news in hindi, sports news
Khaskhabar.com Facebook Page:

खेल

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved