• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

‘शूटिंग को शामिल कराने के लिए राष्ट्रमंडल खेलों का बहिष्कार करें’

नई दिल्ली। भारत की जूनियर निशानेबाजी टीम के कोच और पूर्व स्टार जसपाल राणा ने कहा कि वर्ष 2022 में होने वाले राष्ट्रमंडल खेलों में निशानेबाजी को शामिल करने के लिए इस बार के राष्ट्रमंडल खेलों का बहिष्कार करना चाहिए। राष्ट्रमंडल खेल महासंघ (सीजीएफ) ने यह साफ कर दिया है कि राष्ट्रमंडल खेलों में निशानेबाजी एक विकल्प रहेगा और मेजबान देश इसके खेलों में शामिल करने या न करने पर अंतिम फैसला लेगा।

राष्ट्रमंडल खेलों के इतिहास में भारत निशानेबाजी में पदक जीतने के मामले में दूसरे स्थान पर है। भारतीय निशानेबाजों ने अभी तक 118 पदक जीते हैं। चार बार एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वाले राणा ने कहा कि सरकार को इसके लिए लड़ाई लडऩी चाहिए क्योंकि अगर वो उन खेलों को हटाते रहे जिनमें हम अच्छे हैं तो हमारे देश के लिए अच्छा नहीं होगा।

उन्होंने कहा, हम टूर्नामेंट का बहिष्कार कर सकते हैं। राष्ट्रमंडल खेलों में नहीं खेलेंगे। चीन चार ओलम्पिक खेलों में नहीं खेला था और जब वह वापस आया तो क्लीन स्वीप किया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Boycott commonwealth games to fight for shooting Inclusion : Jaspal Rana .
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: boycott, commonwealth games, shooting, jaspal rana, indian shooter jaspal rana, australia, gold coast, manu bhaker, sports news in hindi, latest sports news in hindi, sports news, cwg 2018
Khaskhabar.com Facebook Page:

खेल

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved