• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

बिग बाउट मुक्केबाजी लीग में बॉम्बे बुलेट्स ने गुजरात जाएंट्स को हराया

Bombay Bullets beat Gujarat Giants in Big Bout Boxing League - Sports News in Hindi

दिल्ली। बॉम्बे बुलेट्स टीम ने गुजरात जाएंट्स टीम को हराते हुए बिग बाउट इंडियन बॉक्सिंग लीग में अपनी दावेदारी बरकरार रखी है। इंदिरा गांधी स्टेडियम कॉम्पलेक्स के केडी जाधव हॉल में खेले गए मैच मे बॉम्बे बुलेट्स टीम ने गुजरात जाएंट्स को 4-3 से हराकर खुद को सेमीफाइनल की दौड़ में कायम रखा है।

इस जीत के साथ बॉम्बे बुलेट्स टीम के 3 मैचों से 11 अंक हो गए हैं और उसने टॉप-4 में प्रवेश कर लिया है। गुजरात के 4 मैचों से 17 अंक हैं। यह टीम पहले स्थान पर है। ओडिशा वॉरियर्स 4 मैचों से 13 अंक लेकर दूसरे स्थान पर है जबकि पंजाब पैंथर्स टीम 3 मैचों से 12 अंक लेकर तीसरे स्थान पर है। नार्थ ईस्ट राइनोज टीम के 3 मैचों से 11 अंक हैं। राइनोज ने गुरुवार को ओडिशा के खिलाफ जीत दर्ज की।
इससे पहले के मैचों से 14 अंक लेकर गुजरात की टीम ने बॉम्बे बुलेट्स टीम के खिलाफ अपने कप्तान अमित पंघल (52 किग्रा क्लास), पूर्व विश्व चैम्पियन सरिता देवी (महिलाओं की 60 किग्रा क्लास) और मोहम्मद हुसामुद्दीन (57 किग्रा क्लास) को आराम देने का फैसला किया था।
टॉस जीतने के बाद गुजरात की टीम ने 57 किग्रा वर्ग को ब्लॉक कर दिया। इस वर्ग में चिराग को कविंदर सिंह बिष्ट से भिडऩा था। बॉम्बे बुलेट्स टीम ने इस मैच के लिए अपनी टीम में कोई बदलाव नहीं किया। उसके लिए नवीन बूरा और अनंत चोपाडे हीरो बनकर उभरे। 20 साल के नवीन बूरा ने 69 किग्रा क्लास में दुर्योधन सिंह नेगी को हराया जबकि अनंत चोपाडे ने 52 किग्रा क्लास में पंघल की जगह खेल रहे संजय कुमार को 5-0 से मात दी।
इसके बाद स्पेनिश खिलाड़ी इमैनुएल रेयास ने ब्रिटिश चैम्पियन स्कॉट फ्रेजर को 91 किग्रा क्लास में हराया और फिर कप्तान इनग्रिट लोरेना वालेंसिया ने 51 किग्रा क्लास में मोनिका के चैलेंज को स्वीकार करते हुए जीत हासिल कर अपनी टीम को 4-0 से आगे कर दिया।
गुजरात जाएंट्स को टेबल में टॉप पर बने रहने के लिए कम से कम 1 जीत की जरुरत थी। उसने हालांकि बाकी के 3 मुकाबले अपने नाम किए लेकिन इनमें से पहली जीत परवीन हुडा ने अपने नाम की। साउथ एशियन चैम्पियन परवीन ने स्पेनिश खिलाड़ी मेलिसा नोएमी गोंजालेज को महिलाओं की 60 किग्रा क्लास में हराया।
इसके बाद गुजरात जाएंट्स के लिए आशीष कुमार ने जीत हासिल की। यह 4 मैचों में आशीष की तीसरी जीत थी। आशीष ने प्रयाग चौहान को हराया। इसके बाद पूनम ने 57 किग्रा क्लास में प्रिया कुशवाहा को हराते हुए अपनी टीम को लगातार तीसरी जीत दिलाई।

शुक्रवार को कुछ रोमांचक मुकाबले होने हैं। एमसी मैरी कोम की कप्तानी वाली पंजाब पैंथर्स टीम का सामना बेंगलुरु ब्रॉलर्स से होना है। बेंगलुरु की टीम 3 मैचों से 6 अंक लेकर अंक तालिका में सबसे नीचे है।

(आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Bombay Bullets beat Gujarat Giants in Big Bout Boxing League
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: ig bout boxing league, indira gandhi stadium, mc mary kom, एमसी मैरी कोम, sports news in hindi, latest sports news in hindi, sports news
Khaskhabar.com Facebook Page:

खेल

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved