• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

बत्रा भारतीय ओलंपिक संघ के प्रमुख चुने गए

Batra elected IOA chief - Sports News in Hindi

नई दिल्ली। नरिंदर बत्रा भारतीय ओलंपिक संघ के अध्यक्ष चुन लिए गए। उन्होंने अपने प्रतिद्वंद्वी अनिल खन्ना को भारी मतों के अंतर से हराया। बत्रा चार साल के कार्यकाल के लिए इस पद पर निर्वाचित हुए।

अंतर्राष्ट्रीय हॉकी फेडरेशन के प्रमुख बत्रा को कुल 142 वोट मिले जबकि खन्ना को 13 वोट ही मिल पाए।

आर.के.आनंद ने जी.एस. गहलोत को पराजित कर सीनियर वाइस प्रेसिडेंट बने। आनंद को 96 तो गहलोत को 35 वोट मिले।

राजीव मेहता दूसरे कार्यकाल के लिए महासचिव चुने गए।

आनंदेश्वर पांडे कोषाध्यक्ष चुने गए। उन्होंने अपने प्रतिद्वंद्वी राकेक गुप्ता को पराजित किया।

(आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Batra elected IOA chief
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: batra new ioa chief, narinder batra, sports news in hindi, latest sports news in hindi, sports news
Khaskhabar.com Facebook Page:

खेल

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved