जकार्ता। भारत के निशानेबाज लक्ष्य ने यहां जारी 18वें एशियाई खेलों के दूसरे दिन सोमवार को पुरुषों की ट्रैप स्पर्धा के फाइनल में दूसरा स्थान हासिल करते हुए रजत पदक पर कब्जा जमाया। भारत के ही मानवजीत संधू भी एक समय पदक की दौड़ में थे, लेकिन 35 शॉट में उन्होंने कुल 26 का स्कोर किया था और इस वजह से वह पदक की दौड़ से बाहर हो गए। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
लक्ष्य ने कुल 50 शॉट्स में 43 सटीक निशाने लगाए। इस स्पर्धा की स्वर्ण चीनी ताइपे के कुंपी यांग ने जीता। उन्होंने 48 का स्कोर किया। कांस्य पदक दक्षिण कोरिया के अहन डाएमयोंग के नाम रहा, जिन्होंने 30 का स्कोर किया। मानवजीत संधू पहले ही एलिमिनेट होकर पदक की दौड़ से बाहर हो गए थे।
IPL 2024 : चेन्नई को रोकना होगी लखनऊ के लिए बड़ी चुनौती
हम जल्द से जल्द लक्ष्य हासिल करना चाहते थे - पंत
IPL2024: दिल्ली ने गुजरात को रौंद कर दर्ज की लगातार दूसरी जीत
Daily Horoscope