• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 3

एशियाई खेल: दुती, मोहम्मद और हिमा ने दिलाए भारत को 3 रजत

जकार्ता। एथलेटिक्स में भारत ने अच्छे प्रदर्शन करते हुए 18वें एशियाई खेलों के आठवें दिन रविवार को कुल तीन रजत पदक जीते। दुती चंद ने 100 मीटर, मोहम्मद अनस ने पुरुषों की 400 मीटर और हिमा दास ने महिलाओं की 400 मीटर में रजत पदक हासिल किया। पुरुषों की 10 हजार मीटर रेस में भारत के गोविंदन दुर्भाग्यशाली रहे। उन्होंने रेस समाप्ति के बाद कांस्य पदक जीत लिया था लेकिन बाद में आयोजकों ने उन्हें अयोग्य करार दिया।

इस तरह भारत के हाथ से कांस्य निकल गया। लम्बी कूद में श्रीशंकर ने निराश किया। वह फाइनल में छठे स्थान पर रहे। 22 साल की दुती ने फाइनल में 11.32 सेकेंड के समय लेकर दूसरा स्थान हासिल किया। बहरीन की इडिडोंग ओडियोंग ने 11.30 सेकेंड के समय के साथ स्वर्ण पदक जीता। चीन की वेंगली योई ने 11.33 सेकेंड के साथ कांसा अपने नाम किया। ओडि़शा की रहने वाली दुती ने इससे पहले पिछले साल एशियाई चैम्पियनशिप में 100 मीटर और चार गुणा 100 मीटर रिले में कांस्य पदक अपने नाम किया था। हालांकि 200 मीटर में वह चौथे स्थान पर रही थी। उन्होंने 2016 के दक्षिण एशियाई खेलों में 200 मीटर और चार गुणा 100 मीटर रिले में रजत पदक जबकि 100 मीटर में कांस्य पदक जीता था। दुती के अलावा पुरुषों के 400 मीटर दौड़ में अनस ने 45.69 सेकेंड समय निकाला और अपने देश के लिए रजत पदक जीता।

23 साल के अनस ने पिछले साल एशियाई चैम्पियनशिप में 400 मीटर और पुरुषों की चार गुणा 400 मीटर रिले में स्वर्ण पदक जीता था। केरल के रहने वाले अनस ने 2016 के दक्षिण एशियाई खेलों में चार गुणा 400 मीटर रिले में भी स्वर्ण पदक अपने नाम किया था। हालांकि राष्ट्रमंडल खेलों में वह चौथे नंबर पर रहे थे। अनस के अलावा भारत के एक और पुरुष धावक राजीव 45.84 सेकेंड के साथ चौथे नंबर पर रहे।




ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Asian Games: Duti, Mohammed and Hima made India 3 silver
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: asian games, dutee chand, mohammad anas, hima daas, 3 silver, sports news in hindi, latest sports news in hindi, sports news
Khaskhabar.com Facebook Page:

खेल

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved