• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

एशियाई खेल (एथलेटिक्स) : 50 किमी. पैदलचाल स्पर्धा से बाहर संदीप

जकार्ता। भारतीय एथलीट संदीप कुमार 18वें एशियाई खेलों में गुरुवार को पुरुषों की 50 किलोमीटर पैदलचाल स्पर्धा से बाहर हो गए। संदीप को इस स्पर्धा में अयोग्य घोषित कर दिया गया और इस कारण वह इस स्पर्धा से बाहर हो गए। भारत के लिए इस स्पर्धा में संदीप एकमात्र उम्मीद थे और उनके बाहर होने के साथ ही इस स्पर्धा में देश के लिए पदक की उम्मीद भी समाप्त हो गई है।

एशियाई खेल : स्वप्ना, अर्पिदर को स्वर्ण, महिला हॉकी टीम 20 साल बाद फाइनल में

जकार्ता| यहां जारी 18वें एशियाई खेलों के 11वें दिन भी भारत की झोली में ऐतिहासिक उपलब्धियों का आना जारी रहा। बंगाल में रिक्शा चलाने वाले की बेटी स्वप्ना बर्मन ने महिलाओं की हेप्टाथलान में अपना वर्चस्व दिखाते हुए स्वर्ण जीता तो वहीं भारतीय महिला हॉकी टीम ने सेमीफाइनल में चीन को मात देकर 20 साल बाद फाइनल में जगह बनाई। पुरुषों में भारत के अर्पिदर ने ट्रिपल जम्प में देश की झोली में स्वर्ण डाला तो वहीं फर्राटा धावक दुती चंद ने महिलाओं की 200 मीटर स्पर्धा का रजत जीता। टेबल टेनिस में भी भारत के लिए अच्छी खबर आई। देश की स्टार टेबल टेनिस खिलाड़ी मनिका बत्रा और उनके पुरुष जोड़ीदार अचंता शरथ कमल ने मिश्रित युगल वर्ग स्पर्धा में कांस्य पदक अपने नाम किया।

मुक्केबाजी में विकास कृष्ण और अमित पंघल ने सेमीफाइनल में जगह बनाकर पदक पक्के कर लिए हैं।

स्वप्ना ने महिलाओं की हेप्टाथलान में अपने वर्चस्व दिखाते हुए स्वर्णिम चमक बिखेरी। स्वप्ना ने कुल सात स्पर्धा के बाद 6026 अंकों के साथ स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया।

स्वप्ना ने 100 मीटर रेस में हीट-2 में 981 अंक, गोला फेंक में 707 अंक, 200 मीटर रेस में 790 अंक, लंबी कूद में 865 अंक व भाला फेंक में 872 अंक लिए। स्वप्ना पहली भारतीय महिला हैं जिन्होंने हेप्टाथलान में स्वर्ण पदक जीता है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Asian Games, Day 12 LIVE Updates: Sandeep Kumar disqualified in mens 50km racewalk
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: asian games, live updates, sandeep kumar, disqualified in mens 50km racewalk, asian games 2018, एशियाई खेल, sports news in hindi, latest sports news in hindi, sports news
Khaskhabar.com Facebook Page:

खेल

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved