• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

एशियन गेम्स 2026: भारतीय महिला कबड्डी टीम का शानदार प्रदर्शन जारी, ईरान को 37-23 से हराया

Asian Games 2026: Indian Women Kabaddi Team Continues Stellar Run, Defeats Iran 37-23 - Sports News in Hindi

नागोया । एशियन गेम्स 2026 में भारतीय महिला कबड्डी टीम का शानदार प्रदर्शन जारी है। भारतीय टीम ने कड़े मुकाबले में ईरान को 37-23 से हराते हुए टूर्नामेंट की अपनी लगातार दूसरी जीत दर्ज की। भारत और ईरान के बीच पहले हाफ में खासतौर पर कांटे की टक्कर देखने को मिली। ईरान ने मुकाबले में शुरुआती बढ़त बनाई। 10-6 के स्कोर पर भारतीय टीम ऑलआउट होने की दहलीज पर थी, लेकिन भारतीय खिलाड़ी पूजा ने बेहतरीन रेड करते हुए दो प्वाइंट अर्जित किए। पूजा की यह रेड मैच का टर्निंग प्वाइंट साबित हुई और इसके बाद भारतीय टीम ने जबरदस्त वापसी की। जल्द ही भारतीय टीम ने स्कोर को 11-11 से बराबर कर दिया। हाफ टाइम का अंत होने तक भारत ने 19-15 की बढ़त बना ली। दूसरे हाफ में भारतीय टीम ईरान के डिफेंस पर पूरी तरह से हावी नजर आई। हालांकि, ईरान के रेडर ऐनाज जोब्रान की तीन प्वाइंट की सुपर रेड ने टीम को मैच में वापस लाने का काम किया।
दबाव में भारतीय डिफेंस और रेडर्स ने कमाल का संयम दिखाया। भारत ने सुपर टैकल करते हुए मुकाबले में 26-21 की बढ़त बनाई। इसके बाद ईरान के रेडर्स ने एक के बाद एक गलती की, जिसका भरपूर फायदा भारतीय टीम को मिला। प्वाइंट्स के अंतर को कम करने की जल्दबाजी में ईरान के रेडर्स ने भारतीय डिफेंस को तोहफे के तौर पर कई अहम प्वाइंट्स दिए, जिससे भारत की लीड बढ़ती चली गई। यह भारत की लगातार दूसरी जीत है।
इससे पहले, टीम ने बांग्लादेश के खिलाफ शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत हासिल की थी। टीम की ग्रुप ए में अगली भिड़ंत अब जापान से गुरुवार को होगी। भारतीय टीम टूर्नामेंट में अपने गोल्ड मेडल का बचाव करने उतरी है। एशियन गेम्स 2026 में कुल 8 कबड्डी टीमें हिस्सा ले रही हैं, जिन्हें दो ग्रुप में बांटा गया है। भारत को ईरान, बांग्लादेश और जापान के साथ रखा गया है। वहीं, ग्रुप बी में श्रीलंका, थाईलैंड, चीनी ताइपे और नेपाल मौजूद है।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Asian Games 2026: Indian Women Kabaddi Team Continues Stellar Run, Defeats Iran 37-23
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: indian women kabaddi team, asian games 2026, asian games, sports news in hindi, latest sports news in hindi, sports news
Khaskhabar.com Facebook Page:

खेल

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved