• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

एशियाई खेल (नौकायन) : भारत को स्कल्स में एक और कांस्य

Asian Games 2018, Day 6 Live: Rowing duo Rohit Kumar, Bhagwan Singh bags bronze - Sports News in Hindi

जकार्ता। भारत को यहां जारी 18वें एशियाई खेलों में छठे दिन शुक्रवार को नौकायन स्पर्धा में एक और कांस्य पदक हासिल हुआ है। रोहित कुमार और भगवान सिंह की जोड़ी ने यहां पुरुषों की लाइटवेट युगल स्कल्स स्पर्धा के फाइनल में कांस्य पदक जीता। इससे पहले दुष्यंत ने लाइटवेट एकल स्कल्स स्पर्धा के फाइनल में कांस्य पदक जीता था।

रोहित और भगवान ने 7 मिनट और 04.61 सेकेंड का समय लेकर स्पर्धा का फाइनल चरण पूरा किया और तीसरे स्थान पर रहकर कांस्य पदक पर कब्जा जमाया। स्पर्धा का स्वर्ण पदक जापान के माशाहीरो ताकेडा और मासायुकी मियाउरा को गया। उन्होंने इस स्पर्धा को 7 मिनट और 01.70 सेकेंड में समाप्त किया।

दक्षिण कोरिया की ब्यूनघून किम और मिनयुक ली की जोड़ी ने 7 मिनट और 03.22 सेकेंड का समय लेकर दूसरे स्थान पर रहते हुए रजत पदक पर कब्जा जमाया। ऐसे में भारत को स्कल्स स्पर्धा में छठे दिन दो पदक हासिल हुए हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Asian Games 2018, Day 6 Live: Rowing duo Rohit Kumar, Bhagwan Singh bags bronze
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: asian games 2018, dushyant wins bronze in rowing, 17th asian games, rohit kumar, bhagwan singh, asian games, sports news in hindi, latest sports news in hindi, sports news
Khaskhabar.com Facebook Page:

खेल

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved