• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

एशियाई खेल (कुश्ती) : स्वर्ण जीतने वाली पहली महिला पहलवान बनीं विनेश

जकार्ता। पैर में चोट के बाद भी हिम्मत न हारने वालीं भारत की महिला पहलवान विनेश फोगाट ने सोमवार को मैट पर ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की। विनेश ने 18वें एशियाई खेलों में 50 किलोग्राम फ्रीस्टाइल स्पर्धा के फाइनल में जापान की इरि युकी को मात देकर पहला स्वर्ण पदक हासिल किया।

विनेश एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वाली भारत की पहली महिला पहलवान बनी हैं। उन्होंने 2014 में इंचियोन में खेले गए पिछले संस्करण में कांस्य पदक जीता था। इस बार वह अपने पदक का रंग बदलने में सफल रहीं। राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण जीतने वालीं विनेश ने शुरू से ही जापानी खिलाड़ी को दबाव में रखा।

विनेश ने पहले राउंड में शुरुआत में चार अंक लिए। इसके बाद विनेश ने जापानी खिलाड़ी को मैट पर गिराया, लेकिन जापानी खिलाड़ी ने शानदार डिफेंस करते हुए अपने कंधों को जमीन पर नहीं लगने दिया। पहले राउंड में विनेश 4-0 से आगे थीं। दूसरे राउंड में विनेश ने अपने मजबूत डिफेंस से समय जाया किया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Asian Games 2018 : Vinesh Phogat became the first Indian woman wrestler to win a gold medal
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: asian games 2018, vinesh phogat, first indian woman wrestler, gold medal, wrestler vinesh phogat, commonwealth games, incheon, sports news in hindi, latest sports news in hindi, sports news
Khaskhabar.com Facebook Page:

खेल

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved