• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

एशियाई खेल (निशानेबाजी) : 15 साल के शार्दुल ने डबल ट्रैप में जीता रजत

जकार्ता। पहली बार एशियाई खेलों में हिस्सा ले रहे भारत के 15 वर्षीय निशानेबाज विहान शार्दुल ने गुरुवार को ट्रैप स्पर्धा में रजत पदक अपने नाम किया। 2014 में निशानेबाजी में कदम रखने वाले शार्दुल यहां जारी 18वें एशियाई खेलों के फाइनल में केवल एक अंक से स्वर्ण पदक से चूक गए। शार्दुल ने फाइनल में 73 अंकों के साथ दूसरा स्थान हासिल किया। इस स्पर्धा का स्वर्ण पदक दक्षिण कोरिया के शिन ह्यूवो को मिला, वहीं कतर के हामद अली अल मारी ने 53 अंकों के साथ कांस्य पदक जीता। भारत के एक अन्य निशानेबाज अंकुर मित्तल इस स्पर्धा के फाइनल में प्रवेश नहीं कर पाए। उन्हें क्वालिफिकेशन में नौवां स्थान हासिल हुआ। शार्दुल ने क्वालिफिकेशन में 141 अंकों के साथ पहला स्थान हासिल किया था। उल्लेखनीय है कि शार्दुल से पहले एक और युवा भारतीय निशानेबाज 16 वर्षीय सौरभ चौधरी ने भी सोने पर निशाना साधा था।
डबल ट्रैप में पदक से चूकीं श्रेयसी, वर्षा

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Asian Games 2018 : Vihan Shardul won silver medal in double trap event
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: asian games 2018, vihan shardul, silver medal, double trap event, final, saurabh chaudhary, ankur mittal, shreyasi singh, varsha verman, sports news in hindi, latest sports news in hindi, sports news
Khaskhabar.com Facebook Page:

खेल

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved