जकार्ता। एशियाई खेलों के 18वें संस्करण में पुरुषों की 74 किलोग्राम फ्रीस्टाइल स्पर्धा के क्वालिफिकेशन राउंड में हारकर बाहर हुए भारत के अनुभवी पहलवान सुशील कुमार ने कहा है कि अब वे अपने अगले लक्ष्य पर ध्यान लगाएंगे। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
सुशील को इस स्पर्धा में बहरीन के एडम बातिरोव ने 5-3 से मात देकर बाहर किया। इस हार के कारण सुशील 2006 दोहा में जीते गए अपने कांस्य पदक के रंग को स्वर्ण में तब्दील करने में भी असफल रह गए। इसी साल ऑस्ट्रेलिया में हुए राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण जीतने वाले सुशील ने मुकाबले के बाद कहा कि हार और जीत खेल का एक हिस्सा है।
अब मैं अगले लक्ष्य पर ध्यान लगा रहा हूं। अब मैं अपने शरीर पर काम करूंगा। दो बार के ओलम्पिक पदक विजेता ने माना कि मुझे तीन मिनट बाद आक्रमण नहीं करना चाहिए था। मुझे बातिरोव का केवल सामना करना चाहिए था और उन्हें रोकना चाहिए था।
स्वर्ण जीतने पर गुरु योगेश्वर ने चेले बजरंग को दी बधाई
सूर्यकुमार यादव NCA में फिटनेस टेस्ट में फेल, IPLके शुरुआती मैचों से चूकने की संभावना
पूरे साल की मेहनत का नतीजा था खिताब : मंधाना
दिल्ली कैपिटल्स के नए खिलाड़ी आईपीएल 2024 में खेलने के लिए उत्सुक
Daily Horoscope