• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

एशियाई खेल : राही ने साधा सोने पर निशाना, बनीं पहली भारतीय निशानेबाज

जकार्ता। भारत की युवा महिला निशानेबाज राही जीवन सारनाबोत ने यहां जारी 18वें एशियाई खेलों के चौथे दिन बुधवार को 25 मीटर पिस्टल स्पर्धा में गेम रिकार्ड तोड़ते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया। अब भारत के खाते में 4 स्वर्ण और कुल 11 पदक हो गए हैं। राही ने बेहद रोचक मुकाबले में थाईलैंड की नापशावान यांगपाईबून को शूटऑफ में 3-2 से हराया।

दोनों खिलाडिय़ों का स्कोर 34-34 से बराबर था। इसके बाद दो शूटऑफ में विजेता का फैसला निकला। राही एशियाई खेलों में निशानेबाजी में स्वर्ण पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला खिलाड़ी हैं। यह राही का इस स्पर्धा में पहला स्वर्ण पदक है। दक्षिण कोरिया की किम मिनजुंग तीसरे स्थान पर रहकर कांस्य जीतने में सफल रहीं।

फाइनल में राही शुरू से ही पहले स्थान पर रहीं, फिर कुछ निशाने चूकने के कारण दूसरे स्थान पर आ गई। लेकिन, उन्होंने आखिरी सीरीज में यांगपाईबून से स्कोर बराबर कर लिया। इसके बाद फैसला शूटऑफ में हुआ। मुकाबला इतना रोचक हुआ कि स्वर्ण और रजत पदक का फैसला दो शूटऑफ में निकला।


ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Asian Games 2018 : Rahi Sarnobat won gold medal in 25 meter pistol event
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: asian games 2018, rahi sarnobat, gold medal, 25 meter pistol event, shooting, manu bhaker, sports news in hindi, latest sports news in hindi, sports news
Khaskhabar.com Facebook Page:

खेल

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved