जकार्ता| भारतीय पुरुष हॉकी टीम को
18वें एशियाई खेलों के सेमीफाइनल में कड़े मुकाबले के बाद निराशा हाथ लगी।
मलेशिया ने पेनल्टी शूटआउट तक गए एक रोमांचक मुकाबले में भारत को 7-6
(2-2) से मात दी।
भारत को अब कांस्य पदक के लिए शनिवार को मैच खेलना पड़ेगा। इस हार के साथ
ही भारत का टोक्यो में 2020 में होने वाले ओलम्पिक के लिए सीधा क्वालीफाई
करने का सपना हो पूरा नहीं हो सका। निर्धारित समय में भारत के लिए हरमनप्रीत सिंह और वरुण कुमार जबकि मलेशिया के लिए फैजल सारी और मुहम्मद रहीम ने गोल दागे। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
ग्रुप
स्तर के मैचों से इतर इस मैच में भारत को विपक्षी टीम ने कड़ी टक्कर दी।
पहले क्वार्टर में भारत ने आक्रामक शुरुआत की और पहले मिनट में ही पेनल्टी
कॉर्नर अर्जित किया। मौजूदा विजेता हालांकि बढ़त बनाने में कामयाब नहीं हो
पाई। इसके बाद, मलेशिया ने भारत को करार जबाव दिया लेकिन कोई भी
टीम पहले क्वार्टर में बढ़त नहीं बना पाई। भारत को चार और मलेशिया को तीन
पेनल्टी कॉर्नर मिले। दूसरे क्वार्टर में भारत का दबदबा देखने को मिला,
हालांकि पहला हाफ गोल रहित ही समाप्त हुआ।
IPL 2024 : चेन्नई को रोकना होगी लखनऊ के लिए बड़ी चुनौती
हम जल्द से जल्द लक्ष्य हासिल करना चाहते थे - पंत
IPL2024: दिल्ली ने गुजरात को रौंद कर दर्ज की लगातार दूसरी जीत
Daily Horoscope