जकार्ता। भारतीय महिला कबड्डी टीम ने अपने विजयी रथ को आगे बढ़ाते हुए सोमवार को यहां जारी 18वें एशियाई खेलों में थाईलैंड की टीम को मात दी। भारत ने ग्रुप-ए में थाईलैंड को फाइनल मुकाबले में 33-23 से मात दी। इससे पहले टीम ने रविवार को जापान को 43-12 से हराया था। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
पायल चौधरी की कप्तानी में भारतीय महिला टीम ने शुरुआत से ही इस मैच पर अपनी पकड़ बनाए रखी थी। वह थाईलैंड के डिफेंस पर अपना वार बराबर कर रही थी और इसी के तहत उसने शुरुआत में 8-4 से बढ़त बनाई। अपने रेडरों के आक्रामक प्रदर्शन और डिफेंडरों के बचाव के अच्छे कौशल के दम पर आखिर में भारतीय टीम ने इस मैच में 33-23 से जीत हासिल की।
वॉलीबॉल में दक्षिण कोरिया से हारी भारतीय महिला टीम
धोनी से धोखाधड़ी के मामले में आरोपियों को समन, कोर्ट ने धोनी को भी दस्तावेज पेश करने को कहा
IPL 2024 : इम्पैक्ट प्लेयर नियम ऑलराउंडर की प्रगति को प्रभावित कर रहा है- जहीर खान
IPL 2024: दिल्ली के लिए कप्तान को चलना होगा सीना तान
Daily Horoscope