• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

एशियाई खेल : भारत ने घुड़सवारी में दिखाया दम, जीते दो रजत पदक

जकार्ता। भारत को यहां जारी 18वें एशियाई खेलों में रविवार को आठवें दिन घुड़सवारी स्पर्धा में दो रजत पदत हासिल हुए हैं। भारत को घुड़सवारी की एकल स्पर्धा में पहला रजत पदक फवाद मिर्जा ने दिलाया, वहीं दूसरा रजत टीम स्पर्धा में हासिल हुआ है। मिर्जा ने सेनोर मेडिकोट नाम के घोड़े के साथ फाइनल में 26.40 सेकेंड में अपनी स्पर्धा को पूरा कर दूसरा स्थान प्राप्त किया और रजत पर कब्जा जमाया।

पांच साल की उम्र से घुड़सवारी सीख रहे मिर्जा ने 2014 में हुए एशियाई खेलों में इसी स्पर्धा में 10वां स्थान हासिल किया था। ऐसे में यह एशियाई खेलों का उनका पहला पदक है। इस स्पर्धा का स्वर्ण पदक जापान के योशियाकी ओइवा ने जीता। उन्होंने 22.70 सेकेंड का समय लिया। चीन के एलेक्स हुआ ने 27.10 सेकेंड का समय लेकर कांस्य पदक जीता।


ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Asian Games 2018 : India won 2 silver medals in equestrian events
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: asian games 2018, india, 2 silver medals, equestrian events, asian games, fouaad mirza, team event, rakesh kumar, ashish malik, jitendra singh, sports news in hindi, latest sports news in hindi, sports news
Khaskhabar.com Facebook Page:

खेल

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved