• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

एशियाई खेल (बैडमिंटन) : महिला युगल के प्री-क्वार्टर फाइनल में अश्विनी-रेड्डी

जकार्ता। अश्विनी पोनप्पा और एन.सिक्की रेड्डी की भारतीय महिला जोड़ी ने यहां जारी 18वें एशियाई खेलों के पांचवें दिन गुरुवार को अच्छी शुरुआत करते हुए बैडमिंटन में महिला युगल स्पर्धा के प्री-क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया है। अश्विनी और रेड्डी की जोड़ी ने अंतिम-32 दौर में हांगकांग की एनजीए येउंग और एनजी विंग की जोड़ी को मात दी। भारतीय जोड़ी ने इस स्पर्धा में येउंग और विंग की जोड़ी को केवल 32 मिनटों के भीतर सीधे गेमों में 21-16, 21-15 से मात देकर अंतिम-16 दौर में प्रवेश किया। पहले गेम में अश्विनी और रेड्डी ने हांगकांग की जोड़ी पर दबाव बनाए रखा और 14-9 से अच्छी बढ़त हासिल की, लेकिन प्रतिद्वंद्वी जोड़ी ने अच्छी वापसी करतेहुए 15-15 से स्कोर बराबर कर लिया। इस मौके पर अश्विनी और रेड्डी ने अपनी रणनीति में नया रुख लाते हुए येउंग और विंग की जोड़ी को मौका न देकर इस गेम को 21-16 से अपने नाम किया। दूसरे गेम में भी दोनों जोडिय़ों के बीच बराबर का संघर्ष देखा गया। एक समय पर दोनों का स्कोर 10-10 से बराबर था लेकिन यहां अपने खेल में वापसी करते हुए अश्विनी और रेड्डी की भारतीय जोड़ी ने दूसरा गेम 21-15 से अपने नाम कर प्री-क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई।
इस खेल में पदक से चूके भारतीय एथलीट

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Asian Games 2018 : Ashwini Ponnappa and N Sikki Reddy enter in pre quarter final
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: asian games 2018, ashwini ponnappa, n sikki reddy, enter in pre quarter final, ponnappa sikki, badminton, rowing, sports news in hindi, latest sports news in hindi, sports news
Khaskhabar.com Facebook Page:

खेल

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved