जकार्ता। भारत के बजरंग पुनिया ने 18वें एशियाई खेलों के पहले दिन
रविवार को शानदार प्रदर्शन करते हुए पुरुषों की 65 किलोग्राम फ्रीस्टाइल
स्पर्धा के फाइनल में जापान के दाइजी ताकातानी को 10-8 से मात देते स्वर्ण
पदक अपने नाम कर लिया। बजरंग ने इंचियोन-2014 में खेले गए एशियाई खेलों
में रजत पदक अपने नाम किया था। बजरंग को हरियाणा सरकार तीन करोड रूपए देगी। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
इस बार वह अपने पदक का रंग बदलने में सफल
रहे। ऑस्टे्रलिया में इसी साल आयोजित राष्ट्रमंडल खेलों में बजरंग ने पहला
दांव ही टेक डाउन खेल और सीधे छह अंक हासिल किए। इसी बीच जापानी खिलाड़ी ने
दो अंक लिए। पहले राउंड का समाप्ति तक बजरंग 6-2 से आगे थे। जपानी खिलाड़ी
ने दूसरे राउंड में 6-6 की बराबरी कर ली थी लेकिन राष्ट्रमंडल खेलों के
स्वर्ण पदक विजेता बजरंग ने दो अंक लेकर स्कोर 8-6 और फिर 10-8 कर लिया
स्वर्ण अपने नाम किया।
पूरे साल की मेहनत का नतीजा था खिताब : मंधाना
दिल्ली कैपिटल्स के नए खिलाड़ी आईपीएल 2024 में खेलने के लिए उत्सुक
क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज स्थगित की
Daily Horoscope