• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

एशियाई खेल (निशानेबाजी) : हीना ने जीता कांस्य, मनु ने फिर किया निराश

Asian Games (Shooting):Heena won bronze, Manu again disappointed - Sports News in Hindi

जकार्ता। भारत के लिए एशियाई खेलों का छठा दिन निशानेबाजी में एक और पदक लेकर आया। देश की वरिष्ठ महिला निशानेबाज हीना सिद्धू 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा का कांस्य जीतने में सफल रहीं, हालांकि युवा निशानेबाज मनु भाकेर ने एक बार फिर निराश किया। एक और युवा निशानेबाज अनीश भानवाल 10 मीटर रेपिड फायर पिस्टल क्वालीफिकेशन-1 में तीसरे स्थान पर रहकर दूसरे क्वालीफिकेशन में जगह बनाने में सफल रहे। वहीं, 300 मीटर स्टैंडर्ड राइफल स्पर्धा में हरिंदर सिंह और अमित कुमार को फाइनल में असफलता मिली। हीना ने 219.2 अंकों के साथ तीसरा स्थान हासिल करते हुए कांस्य पदक पर कब्जा जमाया।

वहीं मनु 176.2 अंकों के साथ पांचवें स्थान पर रहीं। एशियाई खेलों में महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में हीना का यह पहला कांस्य पदक है। उन्होंने इससे पहले 2010 में टीम स्पर्धा में रजत और 2014 में 25 मीटर पिस्टल टीम स्पर्धा में कांस्य पदक जीता था। इस स्पर्धा के फाइनल में स्टेज-1 के बाद मनु 106.7 अंकों के साथ पांचवें और हीना 106.5 अंकों के साथ सातवें स्थान पर थीं। ऐसे में दो-दो निशानों के बाद खिलाडिय़ों का एलिमिनेशन स्तर शुरू हुआ। 12 निशानों के बाद हीना 117.1 अंकों के साथ चौथे स्थान पर आ गईं और मनु 116.3 अंकों के साथ छठे स्थान पर पहुंच गईं।
मनु ने दो और निशाने लगाने के बाद 147.0 अंकों के साथ पांचवें स्थान पर रहीं और हीना ने अच्छा प्रदर्शन कर 148.5 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर कब्जा जमा लिया।

भारतीय किशोर निशानेबाज मनु 18 निशानों के बाद पांचवें स्थान पर रहकर स्पर्धा से बाहर हो गईं। हीना ने 178.3 अंकों के साथ चौथा स्थान प्राप्त किया और वह अब भी पदक की दौड़ में शामिल थीं। राष्ट्रमंडल खेलों की स्वर्ण पदक विजेता हीना ने 20 निशानों के बाद 198.8 अंक हासिल कर तीसरा स्थान प्राप्त किया। हालांकि, वह इससे आगे नहीं बढ़ पाईं और 22 निशानों के बाद तीसरे स्थान पर रहकर कांस्य पदक के साथ स्पर्धा से बाहर हो गईं।

15 साल के अनीश भानवाल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 293 अंक हासिल कर तीसरा स्थान प्राप्त किया। क्वालिफिकेशन-2 रविवार को होंगे। अनीश के अलावा एक अन्य भारतीय निशानेबाज शिवम शुक्ला 289 अंकों के साथ 11वें नंबर पर रहे। हरिंदर ने कुल 560 अंक हासिल किए। वह कांस्य पदक हासिल करने से केवल तीन अंकों के चूक गए। अमित ने कुल 559 अंक हासिल किए। वह हरिंदर से एक अंक पीछे रहे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Asian Games (Shooting):Heena won bronze, Manu again disappointed
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: asian games 2018, heena won bronze, manu, sports news in hindi, latest sports news in hindi, sports news
Khaskhabar.com Facebook Page:

खेल

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved