• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

एशियाई खेल : एथलेटिक्स में भारत को मिले तीन स्वर्ण ,एक रजत और दो कांस्य पदक

जकार्ता। भारतीय धावकों ने यहां जारी 18वें एशियाई खेलों के 12वें दिन गुरुवार को भी पदकों का सिलसिला टूटने नहीं दिया। एथलेटिक्स में भारत ने तीन स्वर्ण पदक अपने नाम किए तो वहीं एक रजत और दो कांस्य पदक भी अपनी झोली में डाला। भारतीय महिला टीम ने चार गुणा 400 मीटर रिले स्पर्धा में देश को स्वर्ण दिलाया तो वहीं जिनसन जॉनसन ने पुरुषों की 1500 मीटर स्पर्धा में सोना जीता।पुरुष टीम चार गुणा 400 मीटर रिले स्पर्धा में रजत पदक जीतने में सफल रही। सीमा पुनिया ने महिलाओं की चक्का फेंक स्पर्धा में भारत की झोली में कांस्य पदक डाला। चित्रा उन्नीकृष्णनन ने महिलाओं की 1500 मीटर स्पर्धा में कांस्य जीता।

भारत को दिन का पहला स्वर्ण जॉनसन ने दिलाया। जिनसन ने तीन मिनट 44.72 सेकेंड का समय निकाल कर सोने का तमगा हासिल किया। ईरान के अमीर मुरादी ने तीन मिनट 45.621 सेकंड के साथ रजत और बहरीन के मोहम्मद तौलाइ ने तीन मिनट 45.88 सेकेंड के साथ कांस्य जीता। 800 मीटर में भारत के लिए स्वर्ण जीतने वाले मनजीत सिंह तीन मिनट 46.57 सेकेंड के साथ चौथे स्थान पर रहे। जिनसन को 800 मीटर में दूसरा स्थान मिला था। देश ने अभी जॉनसन की सफलता का जश्न मानना शुरू ही किया था कि महिला टीम ने एक और स्वर्ण जीत भारत की खुशी को दोगुना कर दिया।

हिमा दास के दम पर भारतीय टीम ने बढ़त ली और फिर पीछे मुडक़र नहीं देखा। हिमा दास, पुवम्मा राजू, सरिताबेन गायकवाड़ और विसमाया वेलुवाकोरोथ की जोड़ी ने तीन मिनट 28.72 सेकेंड का समय निकाल भारत की झोली में दिन का दूसरा स्वर्ण पदक डाला। यह एथलेटिक्स में इस एशियाई खेल का भारत का नौवां और कुल 13वां स्वर्ण है।भारतीय टीम ने इस स्पर्धा में एकतरफा जीत हासिल की। दूसरे और तीसरे स्थान पर रहने वाली टीमें भारतीय धावकों से काफी पीछे रहीं। शुरुआत असम की 18 साल की हिमा ने की। वह बहुत तेजी से आगे निकलीं और उन्हीं के कारण भारत को बढ़त मिली जिसे बाकी तीन धावकों ने बनाए रखते हुए भारत की झोली में स्वर्ण पदक डाला। स्पर्धा का रजत बहरीन और कांस्य वियतनाम ने जीता।

बहरीन की टीम ने तीन मिनट 30.62 सेकेंड का समय निकाला तो वहीं वियतनाम की टीम ने तीन मिनट 33.23 सेकेंड का समय निकाल तीसरा स्थान हासिल किया। वियतनाम की टीम ने अपना सीजन का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया। भारतीय टीम गेम रिकार्ड से .05 सेकेंड से चूक गई। गेम रिकार्ड तीन मिनट 28.68 सेकेंड का है।कुन्हु मोहम्मद, धरुण आयासामी, मोहम्मद अनस और राजीव अरोकिया की पुरुष टीम ने चार गुणा 400 मीटर रिले स्पर्धा में तीन मिनट 01.85 सेकेंड का समय निकालकर दूसरा स्थान हासिल कर रजत पदक पर कब्जा जमाया।स्पर्धा की शुरुआत कुन्हु ने की थी वह टीम को अच्छी शुरुआत नहीं दे पाए और चौथे से पांचवें तक आ गए थे। उन्होंन बेटन धरुण को दी। धरुण भी ज्यादा आगे नहीं आ पाए। लेकिन, जैसे ही बेटन अनस के हाथ में आई, इस फरार्टा धावक ने बिजली सी तेजी दिखाते हुए तीन धावकों को पीछे छोड़ दूसरा स्थान हासिल कर लिया।यहां से लगने लगा था कि भारत पदक जरूर जीतेगा।




ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Asian Games (Athletics): Three gold medals for India in athletics
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: asian games2018, athletics three gold medals, india, sports news in hindi, latest sports news in hindi, sports news
Khaskhabar.com Facebook Page:

खेल

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved