• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

गोल्फ : एनडालुशिया मास्टर्स के पहले दिन भुल्लर को 11वां स्थान

Andalucia Masters: Bhullar tied at 11th after Round 1 - Sports News in Hindi

नई दिल्ली। भारत के पुरुष गोल्फ खिलाड़ी गगनजीत भुल्लर ने एनडालुशिया मास्टर्स टूर्नामेंट के पहले दिन शुक्रवार का अंत 11वें स्थान के साथ किया है।

फ्रांस के विक्टर पेरेज दिन का खेल खत्म होने तक पहले स्थान पर बने हुए हैं। उन्होंने एक बोगी के साथ छह अंडर 65 का स्कोर किया।

भुल्लर ने बीएमडब्ल्यू इंटरनेशनल ओपन के अपने फॉर्म को यहां भी जारी रखा और तीन अंडर 68 का स्कोर किया। उन्होंने पांच, छह, 10, 12 और 17वें होल पर बर्डी लगाईं जबकि उनके हिस्से दो बोगी भी आईं। उन्होंने यह दोनों बोगी आठवें और 18वें होल पर लगाईं।

अन्य भारतीयों में एस.एस.पी चौरसिया और शिव कपूर ने तीन ओवर के स्कोर के साथ 111वें स्थान पर रहते हुए दिन का अंत किया।

सभी की नजरें युवा शुभांकर शर्मा पर थीं जिन्होंने निराश् किया और आठ ओवर का स्कोर किया। वह 153वें स्थान पर रहे।(आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Andalucia Masters: Bhullar tied at 11th after Round 1
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: andalucia masters, gaganjeet bhullar, sports news in hindi, latest sports news in hindi, sports news
Khaskhabar.com Facebook Page:

खेल

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved