लंदन। भारतीय पैरा एथलीट अमित सरोहा ने सोमवार को विश्व पैरा एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में पुरुषों की एफ-51 क्लब थ्रो स्पर्धा में रजत पदक जीता है। इस स्पर्धा में भारत का यह दूसरा पदक है। अमित से पहले राजस्थान के सुंदर सिंह गुर्जर ने पुरुषों की भाला फेंक स्पर्धा में शुक्रवार को स्वर्ण पदक जीता था। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
अमित मंगलवार को इसी चैंपियनशिप में पुरुषों की चक्का फेंक एफ-52 स्पर्धा के फाइनल में हिस्सा लेंगे। 32 साल के अमित का सर्वश्रेष्ठ थ्रो 30.25 मीटर रहा, जो उन्होंने तीसरे प्रयास में हासिल किया और रजत पदक पर कब्जा जमाया। इसी के साथ हरियाणा के इस खिलाड़ी ने एक नया एशियाई रिकॉर्ड इस स्पर्धा में अपने नाम किया है।
सर्बिया के जेलज्को दिमित्रिजेविक ने 31.99 मीटर थ्रो कर स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाते हुए अपना खिताब बरकरार रखा है। इस स्पर्धा में एक और भारतीय पैरा एथलीट धर्मबीर 22.34 मीटर के साथ 10वें स्थान पर रहे।
राहुल की कप्तानी पारी, लखनऊ ने सीएसके को आठ विकेट से हराया
IPL 2024: हम कोटला को अपने लिए किला बनाना चाहते हैं- पोंटिंग
धोनी से धोखाधड़ी के मामले में आरोपियों को समन, कोर्ट ने धोनी को भी दस्तावेज पेश करने को कहा
Daily Horoscope