• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

यूथ ओलंपिक : पहले मैच में बांग्लादेश से भिड़ेगी भारतीय हॉकी टीम

Youth Olympic : Indian hockey team will play first match against Bangladesh - Sports News in Hindi

ब्यूनस आयर्स। भारतीय पुरुष हॉकी टीम अक्टूबर में यहां होने वाले यूथ ओलंपिक गेम्स के अपने पहले मैच में बांग्लादेश का सामना करेगी, जबकि महिला टीम ऑस्ट्रेलिया से भिड़ेगी। अंतरराष्ट्रीय हॉकी महासंघ (एफआईएच) के अनुसार, पुरुष टीम को ऑस्ट्रेलिया, ऑस्ट्रिया, बांग्लादेश, कनाडा और केन्या को ग्रुप-बी में रखा गया है।

ये मुकाबले सात अक्टूबर से शुरू होंगे। महिला टीम को अर्जेंटीना, ऑस्ट्रिया, दक्षिण अफ्रीका, उरुग्वे और वानूआतु के साथ ग्रुप-ए में जगह दी गई है। भारत की पुरुष और महिला हॉकी टीम पहली बार इन खेलों में हिस्सा ले रही है।

इन खेलों में होने वाले हॉकी के मुकाबलों में एक समय में मैदान पर एक टीम की ओर से केवल पांच खिलाड़ी ही मौजूद होंगे। इस हॉकी को हॉकी5एस का नाम दिया गया है। आम तौर पर हॉकी के खेल में एक समय में एक टीम की ओर से 11 खिलाड़ी मैदान पर मौजूद होते हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Youth Olympic : Indian hockey team will play first match against Bangladesh
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: youth olympic, indian hockey team, first match, bangladesh, india vs bangladesh, australia, fih, international hockey federation, hockey 5 s, sports news in hindi, latest sports news in hindi, sports news
Khaskhabar.com Facebook Page:

खेल

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved