• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

यूथ ओलंपिक (हॉकी) : भारतीय टीम को ऑस्ट्रेलिया से मिली हार

ब्यूनस आयर्स। भारतीय पुरुष हॉकी टीम को यहां जारी यूथ ओलंपिक खेलों में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पूल राउंड के मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा। बुधवार देर रात खेले गए इस मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 4-3 से मात दी। पूल-बी में शामिल भारतीय टीम का अगला मुकाबला कनाडा से होगा। दूसरे ही मिनट में डेविस मिलेस की ओर से दागे गए गोल से ऑस्ट्रेलिया ने अपना खाता खोला।

अगले ही मिनट में कोलिंस जेम्स ने गोल कर अपनी टीम को भारत के खिलाफ 2-0 की बढ़त दे दी। भारत के लिए छठे मिनट में विवेक सागर प्रसाद ने गोल किया और टीम का स्कोर 1-2 कर दिया। दूसरे हाफ में एलेस्टर मरे ने ऑस्ट्रेलिया के लिए तीसरा गोल किया और उसे 3-1 से आगे कर दिया। जीत की कोशिश में लगी भारतीय टीम के लिए विवेक ने एक बार फिर गोल किया और टीम का स्कोर 3-2 कर दिया।

इसी पर ब्रेडली मारियास ने गोल करते हुए ऑस्ट्रेलिया को 4-2 की बढ़त दे दी। शिवम आनंद ने कुछ देर बाद भारत के लिए इस मैच का तीसरा गोल दागा और उसका स्कोर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 4-3 किया। इसके बाद हालांकि भारतीय टीम और कोई गोल नहीं दाग पाई और उसे इसी स्कोर से हार का सामना करना पड़ा।

यूथ ओलंपिक (5 ए साइड हॉकी) : अर्जेंटीना से हारीं भारतीय महिलाएं


ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Youth Olympic : Australia beat Indian hockey team
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: youth olympic, australia, indian hockey team, india vs australia, 5 a side hockey, argentina, sports news in hindi, latest sports news in hindi, sports news
Khaskhabar.com Facebook Page:

खेल

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved